लाइव न्यूज़ :

'अनपढ़ व पंक्चर वाले कर रहे हैं CAA का विरोध', BJP सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान पर किरकिरी, यूजर बोले- 'जब चायवाला PM बन सकता है तो...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 23, 2019 17:08 IST

नागरिकता संशोधित कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर पिछले हफ्ते से देश के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस पर लोगों के साथ बर्बरता करने का भी आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा कि यदि आप इन लोगों ने पूछेंगे तो ये चार शब्दों का मतलब भी नहीं बता पाएंगे। CAA विरोध प्रदर्शन में देश भर में तकरीबन एक दर्जन लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ट्विटर पर अपने एक बयान को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में एक रैली में बोलते हुए  तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस कानून का विरोध करने वाले लोग अनपढ़ और पंक्चर बनाने वाले हैं। तेजस्वी ने रविवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वाले ज्यादातर लोग ऐसे लोग हैं जो फुटपाथ पर दुकानों की मरम्मत और अनपढ़ हैं। तेजस्वी ने कहा कि यदि आप इन लोगों ने पूछेंगे तो ये चार शब्दों का मतलब भी नहीं बता पाएंगे। 

तेजस्वी ने बेंगलुरु के टाउन हॉल में रविवार (22 दिसंबर) को रैली में टिप्पणी की। तेजस्वी सूर्या के बयान के आते ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर आलोचना करने लगे। लोगों का कहना है कि तेजस्वी सूर्या एक जन प्रतिनिधी हैं और उनको ऐसी बोली शोभा नहीं देती है।

वैरीफाइड यूजर अशोक स्वामी ने लिखा, अगर एक चायवाला फेक डिग्री के साथ देश का पीएम बन सकता है तो क्या एक अनपढ़ पंक्चर वाला प्रोटेस्टर नहीं बन सकता है।

वैरीफाइड यूजर विवेक ने लिखा, कुछ नहीं तो ऐसे वर्गवादियों का विरोध करें।

पत्रकार प्रशांत कनौजिया ने लिखा, मोलेस्टर, जेनोफोबिक, नफरत करने वाले मोंगरों से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं?

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु साउथ संसदीय सीट से सांसद हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री एचएन अनंत कुमार छह बार यहाँ से सांसद रहे थे। पेशे से वकील सूर्या महज 28 साल के हैं। तेजस्वी सूर्या बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। तेजस्वी आरएसएस(RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी कई सालों तक जुड़े रहे हैं। बीजेपी ने इन्हें 2019 के सोशल मीडिया कैम्पेन का भी हिस्सा बनाया है। 

टॅग्स :तेजस्वी सूर्याकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो