लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या का मुगल राज पर फिर आया बयान, ट्विटर पर यूजर्स बोले-आप भारत के अगले पीएम, सही जा रहे हैं सर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 12:00 IST

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या का मुगल राज वाला बयान लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी सूर्या के बयान को लेकर ट्विटर यूजर्स उन्हें भविष्य का पीएम बता रहे हैं.ट्विटर पर मुगल राज वाले बयान पर जावेद अख्तर ने भी टिप्पणी की है.

बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या इन दिनों सुर्खियों में चल रहे हैं। 29 वर्षीय तेजस्वी सूर्या कर्नाटक के दक्षिणी बेंगलुरु से सांसद हैं। संसद के बजट सत्र के दौरान उनका दिया एक भाषण खासी चर्चा बटोर रहा है। मुगल राज वाले बयान के बाद अब उन्होंने लिबरल्स को लेकर निशाना साधा है।

गुरुवार देर रात तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया, तथाकथित लिबरल्स मेरे मुगल राज वाले बयान पर अपसेट हैं। वे कह रहे हैं कि मैं डर का व्यापार कर रहा हूं। लेकिन वे वही लोग हैं जो कहते हैं अकबर महान थे, जहांगीर और औरंगजेब सेक्लुयर थे। अगर मुगल इतने ही अच्छे थे तो मैं डर का व्यापार कैसे कर रहा हूं।

पहले पढ़िए मुगलराज पर तेजस्वी सूर्या का पूरा बयान

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद ज्ञापन के दौरान शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संशोधन बिल के मुद्दे पर चल रहे प्रदर्शन की आलोचना की।  सूर्या ने कहा,  बहुसंख्यक समुदाय को सतर्क रहने की जरूरत है नहीं तो देश में फिर मुगल शासन लौट सकता है। दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'यदि बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा तो मुगल राज दूर नहीं है।' 

उनके इस बयान पर प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने टिप्पणी की। जावेद अख्तर ने लिखा, ''अगर आप मुगल राज को लेकर इतना ही भयभीत हैं तो मैं अंदाजा भी नहीं लगा सकता हूं कि आप एटीला द हन और इन्वेजन ऑफ वाइकिंग्स को लेकर कितना ज्यादा डरे हुए होंगे। फ्रिक मत करिए, हम लिबरल्स आपको बचा लेंगे।'' 

इस पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया, ''जावेद जी, भगवान ना करे, लेकिर अगर मुगल राज वापस आता है तो लिबरल्स को सबसे पहले फांसी दिया जाएगा। हालांकि आप बच जाएंगे क्योंकि आप उनके धर्म के ही हैं।''

इसके बाद तेजस्वी सूर्या ने देर रात मुगल राज को लेकर एक और ट्वीट किया जिसके बाद यूजर्स उन्हें भारत का अगला पीएम बता रहे हैं।

 

 

 

 

टॅग्स :तेजस्वी सूर्याजावेद अख्तरइंडियाभारतीय माइनॉरिटीज सुरक्षा महासंघ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो