लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चार बच्चों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार! रविकिशन ने क्या कहा जिसकी हो रही है सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2022 11:05 IST

भाजपा सांसद रविकिशन ने इसी हफ्ते लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण बिल को पेश किया है। रविकिशन द्वारा बिल पेश किए जाने और उनके चार बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर कही जा रही बातों पर जब एक इंटरव्यू में उनसे सवाल पूछे गए तो उन्होंने जो जवाब दिया, वह चर्चा में है।

Open in App

नई दिल्ली: भाजपा सांसद रविकिशन की ओर से जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करने के प्रावधान वाला एक गैर-सरकारी विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने के बीच अभिनेता द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रविकिशन के चार बच्चों को लेकर हो रही बातों पर सवाल पूछे गए थे। रविकिशन ने इस सवाल पर जो जवाब दिया, वो अब चर्चा में है।

गोरखपुर से लोकसभा सदस्य ने गैर सरकारी कामकाज के तहत सदन में 'जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, 2019' शुक्रवार को पेश किया गया था। इस संबंध में न्यूज चैनल 'आज तक' के एक कार्यक्रम में रविकिशन से सवाल पूछे गए थे। दरअसल, पूछा गया था कि लोग कहेंगे कि रविकिशन के चार बच्चे हैं और अब वे दूसरों पर पाबंदी लगा रहे हैं। इस पर रविकिशन ने कहा- 'अरे भाई ये बिल कांग्रेस पहले लाती तो हम रूक जाते।'

गौरतलब है कि इसी बुधवार को लोकसभा में एक अन्य भाजपा सदस्य ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की बात उठाई थी।

भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने जनसंख्या का मुद्दा शून्यकाल में उठाते हुए कहा कि देश में खेती और आवास के लिए सीमित भूमि है, जल समेत विभिन्न संसाधन सीमित हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है, ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।

टॅग्स :रवि किशनभारतीय जनता पार्टीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो