लाइव न्यूज़ :

मेले का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा विधायक के जूते हुए चोरी, कुमार विश्वास की निकली हंसी, वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: April 22, 2022 16:36 IST

खबर के मुताबिक, विधायक के लोगों ने जूते ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन जूते नहीं मिले जिसके बाद बीजेपी विधायक को नंगे पांव सिर्फ जुराब में कार तक जाना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में फतेहाबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का मंदिर के बाहर से जूते चोरी हो गए छोटे लाल वर्मा सती मेले का शुभारंभ करने पहुंचे थेविधायक का नंगे पांव चलने का वीडियो वायरल हो रहा है

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का नंगे पांव चलने का वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल छोटे लाल वर्मा शमशाबाद में एक गांव में सती मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह देवी का दर्शन करने के लिए अपने जूते मंदिर के बाहर निकाल दिए लेकिन जब वापस लौटे तो जूते अपनी जगह से गायब थे।

खबर के मुताबिक, विधायक के लोगों ने जूते ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन जूते नहीं मिले जिसके बाद बीजेपी विधायक को नंगे पांव सिर्फ जुराब में कार तक जाना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसपर लोग खूब मजे भी ले रहे हैं। वहीं लोकप्रिय हिंदी कवि कुमार विश्वास की भी इस खबर पर हंसी छूट गई। उन्होंने वीडियो को साझा करते हुए हंसने की इमोजी पोस्ट की है।

जूते चोरी होने और नंगे पांव अपनी गाड़ी तक जाने को लेकर विधायक छोटे लाल वर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किसी के पास जूते नहीं होंगे, तो वह ले गया होगा। इस घटना को बड़ी बात बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी के जरूरत में ही काम आएगा। जिसके बाद वह नंगे पैर अपनी गाड़ी में बैठ गए।

टॅग्स :BJPagraवायरल वीडियोकुमार विश्वासKumar Vishwas
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?