लाइव न्यूज़ :

‘गंदे कपड़े’ पहनकर बाहर निकलीं लड़कियां बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं, भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: April 7, 2023 20:33 IST

भारत के पौराणिक ग्रंथ "रामायण" में शूर्पणखा को लंका के राजा रावण की बहन बताया गया है और कथा के मुताबिक शूर्पणखा के अमर्यादित आचरण को लेकर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय संस्कारों की दुहाई देते हुए युवतियों को ‘‘अच्छे कपड़े’’ पहनने की सलाह भी दी है।विवादास्पद अंश का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फैल गया।दादा-दादी, मां-बाप सबसे कहता हूं कि शिक्षा जरूरी नहीं है, संस्कार जरूरी हैं।

इंदौरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘‘गंदे कपड़े’’ पहनकर बाहर निकलीं लड़कियां बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं। उन्होंने भारतीय संस्कारों की दुहाई देते हुए युवतियों को ‘‘अच्छे कपड़े’’ पहनने की सलाह भी दी है।

गौरतलब है कि भारत के पौराणिक ग्रंथ "रामायण" में शूर्पणखा को लंका के राजा रावण की बहन बताया गया है और कथा के मुताबिक शूर्पणखा के अमर्यादित आचरण को लेकर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी थी।

चश्मदीदों ने बताया कि विजयवर्गीय ने बुधवार रात महावीर जयंती और हनुमान जयंती के सिलसिले में एक स्थानीय सामाजिक संस्था के कार्यक्रम के मंच से अपने संबोधन में यह बात कही। उनके संबोधन के एक विवादास्पद अंश का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फैल गया।

वीडियो में विजयवर्गीय इंदौर में रात के वक्त युवाओं के नशे में झूमते नजर आने पर चिंता जताते हुए स्थानीय लोगों से अपील करते सुनाई पड़ रहे हैं कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने कहा, ‘‘मैं तो दादा-दादी, मां-बाप सबसे कहता हूं कि शिक्षा जरूरी नहीं है, संस्कार जरूरी हैं।’’

विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मैं रात में जब (बाहर) निकलता हूं और पढे़-लिखे नौजवानों और बच्चों को (नशे में) झूमते हुए देखता हूं, तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि (गाड़ी से) उतरकर इनको पांच-सात लगाकर नशा उतार दूं। मैं भगवान की कसम खाकर कहता हूं। मैं हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोल रहा हूं।’’

भाजपा महासचिव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा,‘‘हम महिलाओं को देवी बोलते हैं, लेकिन लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता, बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं..सच में। भगवान ने इतना अच्छा और सुंदर शरीर दिया है..तुम जरा अच्छे कपड़े पहनो यार।’’ 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयBJPइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO