लाइव न्यूज़ :

Bilaspur Viral Video: शिक्षा का मंदिर बना बार! दोस्त के बर्थडे पर छात्राओं ने की बीयर पार्टी, क्लासरूम का वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

By अंजली चौहान | Updated: September 10, 2024 15:37 IST

Bilaspur Viral Video: बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) टीआर साहू ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़कियों को बीयर और शीतल पेय पीते देखा जा सकता है।

Open in App

Bilaspur Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सरकारी स्कूल से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल की छात्राएं बीयर पीती हुई दिखाई दे रही है। हैरानी की बात है यह सब स्कूल के क्लासरूम में हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो फुटेज सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच के आदेश दे दिए।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कथित वीडियो मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा गांव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है और इसे 29 जुलाई को शूट किया गया था।

बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) टीआर साहू ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छात्राएं बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक पीती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कथित घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है और टीम ने सोमवार को संबंधित छात्राओं और शिक्षकों के बयान दर्ज किए। साहू ने बताया कि छात्राओं ने जांच टीम को बताया कि उन्होंने वीडियो बनाते समय मजे के लिए बीयर की बोतलें लहराई थीं, लेकिन उन्होंने बीयर नहीं पी थी।

अधिकारी ने बताया, "स्कूलों में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रिंसिपल और संस्था प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, इसमें शामिल छात्राओं के माता-पिता को नोटिस भेजा जाएगा।" 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 29 जुलाई को कुछ लड़कियों ने अपनी सहपाठी का जन्मदिन क्लासरूम में मनाया और पार्टी के दौरान कथित तौर पर उन्होंने बीयर पी। बाद में एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं।

टॅग्स :Bilaspurसोशल मीडियाsocial mediaछत्तीसगढ़School EducationChhattisgarh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…