लाइव न्यूज़ :

बिहार: CAA पर कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार के खिलाफ कहा- जनता अब 'शाह और शहंशाह' के घमंड को चकनाचूर करके ही दम लेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 09:55 IST

कन्हैया ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज महात्मा बुद्ध की धरती गया (बिहार) के गांधी मैदान में CAA-NRC-NPR के विरोध में जन-सभा का आयोजन हुआ। शाम को शांति-बाग व बारा-गांव (गया के शाहीन बाग) में क्रांतिकारी महिलाओं को सम्बोधित करने का अवसर मिला।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया ने गया के बारा गांव व शांति बाग में लोगों को संबोधित किया। बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव-2019 में कन्हैया कुमार को गिरिराज सिंह ने हराया था। 

बिहार के गया में सीपीएम नेता कन्हैया कुमार ने नागरिकता कानून व एनआरसी पर लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों की जमा हुई भारी भीड़ की तस्वीर को शेयर करते हुए कन्हैया ने मोदी सरकार पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता अब 'शाह और शहंशाह' के घमंड को चकनाचूर करके ही दम लेगी।  कन्हैया ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज महात्मा बुद्ध की धरती गया (बिहार) के गांधी मैदान में CAA-NRC-NPR के विरोध में जन-सभा का आयोजन हुआ। शाम को शांति-बाग व बारा-गांव (गया के शाहीन बाग) में क्रांतिकारी महिलाओं को सम्बोधित करने का अवसर मिला।

इसके अलावा बता दें कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अमिताभ सिन्हा के एक लाइव टीवी शो का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अमिताभ सिन्हा कहते दिख रहे हैं कि वह नाथूराम गोडसे का विरोध नहीं करते हैं। लाइव टीवी शो के डिबेट में अमिताभ सिन्हा को जवाब देते हुए सीपीआई नेता और JNUSU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा, आप देशद्रोही हैं।

नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। अमिताभ सिन्हा ने पहले बीजेपी की भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया था और देशभक्त बताया था। 

एक प्राइवेट चैनल पर  जेएनयू में 5 जनवरी को हुई हिंसा पर डिबेट चल रहा था जब अमिताभ सिन्हा ने गोडसे को लेकर यह बयान दिया। जब दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस चल रही थी तो इसी बीच में कन्हैया कुमार ने अमिताभ सिन्हा से पूछा कि क्या आप गोडसे विरोधी हैं? जवाब में अमिताभ सिन्हा ने कहा कि गोडसे विरोधी नहीं हैं। इस पर कन्हैया ने कहा, 'आप देशद्रोही हैं। जो गोडसे का समर्थन इस देश में करता है वो देशद्रोही है'

इस डिबेट शो के इस क्लिप को कई ट्विटर यूजर ने शेयर किया था। अमिताभ सिन्हा की लोग आलोचना कर रहे थे। देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :कन्हैया कुमारइंडियानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल