लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: प्यास बुझाने के लिए किचन में घुसा बंदर, ऐसे मिटी प्यास, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: April 25, 2024 17:00 IST

Bengaluru monkey drink water: बेंगलुरु इन दिनों पानी के संकट से जूझ रहा है। रोज आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आ जाती है जिसमें इंसान पानी की समस्याओं पर अपनी मन की बात कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपानी पीने के लिए घरों में घुस रहे हैं जानवर सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्यूरीफायर से पानी पीता दिखा बंदर बेंगलुरु जल संकट ने इंसानों से ज्यादा जानवरों को प्रभावित किया है

Bengaluru monkey drink water:बेंगलुरु इन दिनों पानी के संकट से जूझ रहा है। रोज आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आ जाती है जिसमें इंसान पानी की समस्याओं पर अपनी मन की बात कर रहा है तो कही पर पीने के पानी के लिए लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। लोगों को महंगे दामों पर बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं, पानी की कमी से सिर्फ यहां पर इंसान ही परेशान नहीं हैं, बल्कि, जानवर भी परेशान हो रहे हैं। जानवरों को भी पानी नहीं मिल रहा है। इसका जीता जागता सबूत यह वीडियो दे रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में एक प्यासा बंदर पानी पीने के लिए एक घर के किचन में घुस जाता है।

वह प्यूरीफायर में मुंह लगातार पानी पीने की जद्दोजहद करता है। सोशल मीडिया पर अक्षत नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। अक्षत ने वीडियो शेयर कर केपशन में लिखा कि पानी की प्यास बुझाने के लिए बंदर पानी की तलाश में रसोई की खिड़कियों से प्रवेश कर रहे हैं। बेंगलुरु जल संकट ने इंसानों से ज्यादा जानवरों को प्रभावित किया है।

आइए, उनकी मदद के लिए भी जल संरक्षण करें। सोशल मीडिया पर पोस्ट इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि बेंगलुरु में जल संकट से जानवर लगातार पानी की तलाश में भटक रहे हैं। यहां बताते चले कि बेंगलुरु को रोजाना 500 मिलियन लीटर पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।  

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि शहर को 2,600 एमएलडी की वास्तविक आवश्यकता के मुकाबले प्रति दिन 500 मिलियन लीटर पानी (एमएलडी) की कमी का सामना करना पड़ता है। जैसा कि बेंगलुरु इस गंभीर स्थिति से जूझ रहा है, वीडियो जल संरक्षण प्रयासों की आवश्यकता की याद दिलाता है।

टॅग्स :बेंगलुरुWater Resources Departmentसोशल मीडियावायरल वीडियोकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो