लाइव न्यूज़ :

Liquid Nitrogen Paan: 'मैंने पान खाया, थोड़ी देर बाद दर्द होने लगा, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ', 12 साल की लड़की डॉक्टर से बोली

By धीरज मिश्रा | Published: May 20, 2024 1:33 PM

लड़की ने दूसरों लिक्विड नाइट्रोजन पान खाते देखा। उसे वह काफी अच्छा लगा। उसने भी सोचा कि क्यों न इसे खाया जाए। लड़की ने भी पान की दुकान से बड़े चाव के साथ यह लिक्विड नाइट्रोजन पान खा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में 12 साल की लड़की ने खाया लिक्विड नाइट्रोजन पान पान खाने से पेट में उठा दर्द, जांच में निकला छेद डॉक्टरों की राय, इस तरह की घटनाओं से सबक लेना चाहिए

Liquid Nitrogen Paan: दूसरों के जैसा बनने और दूसरे को जैसा करने की चाह में हम अकसर वह कर बैठते हैं, जिसे करने के बाद हमें पछतावा ही होता है। कुछ ऐसा ही हुआ बेंगलुरु की एक 12 साल की लड़की के साथ। पान की दुकान पर लड़की ने दूसरों को लिक्विड नाइट्रोजन पान खाते देखा। उसे वह काफी अच्छा लगा। उसने भी सोचा कि क्यों न इसे खाया जाए। लड़की ने भी पान की दुकान से बड़े चाव के साथ यह लिक्विड नाइट्रोजन पान खा लिया। पान खाने के बाद उसे अचानक से महसूस होने लगा कि वह ठीक नहीं है उसके पेट में दर्द होने लगा।

लड़की के परिजनों ने बेटी के अचानक पेट में उठे दर्द को लेकर तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने जब जांच की तो उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि लड़की के पेट में छेद हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज ने बताया कि उसने स्मोक पान खाया था। क्योंकि पान खाने के दौरान धुआं-धुआं था। मुझे काफी अच्छा लगा था। सभी पान खाने का मजा उठा रहे थे। किसी को वहां पर कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन, मुझे यह दिक्कत क्यों हुई। हालांकि, लड़की के इन सवालों का जवाब तो डॉक्टरों के पास नहीं था।

हालांकि, लड़की को बचाने के लिए सर्जरी करना जरूरी था। अगर सर्जरी नहीं की गई तो छेद बढ़ सकता है। दो दिन आईसीयू में रहने के बाद लड़की को छह दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर के अनुसार, इस तरह की एक घटना साल 2017 में भी आई थी, जब एक व्यक्ति ने नाइट्रोजन कॉकटेल पीने के बाद परेशानी हुई थी।

डॉ. विजय ने कहा कि तरल नाइट्रोजन की लोकप्रियता बढ़ रही है, हमें सावधानी बरतने के साथ ही साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। हमें इन छिटपुट घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए, इससे पहले कि ये एक पैटर्न बन जाएं। डॉक्टरों के अनुसार, नाइट्रोजन पान खाने से समस्या हो सकती है। यह एक गैस जिसे सूंघने से सांस की समस्या सहित यह शरीर में मौजूद टिशू को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

टॅग्स :बेंगलुरुवायरल वीडियोHealth Departmentदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHeat Wave Red Alert: हीटस्ट्रोक के 24,849 मामले, 56 लोगों की मौत, जानिए अपने राज्य का हाल

ज़रा हटकेWatch: रेस्टोरेंट में बेफिक्र होकर खाना खा रहा था शख्स, अचानक चोर ने मारी एंट्री फिर हुआ कुछ ऐसा...

विश्वVideo: दक्षिण कोरिया की सीमा में कूड़े और कचरे से भरे गुब्बारे भेज रहा है उत्तर कोरिया, सामने आया वीडियो

भारतDelhi water crisis: दिल्ली में गहराती जा रही पानी की समस्या, आतिशी ने योगी आदित्यनाथ और नायब सिंह सैनी को लिखा पत्र

बॉलीवुड चुस्कीWatch: एयरपोर्ट पर सलमान खान के आते ही सुरक्षा गार्ड ने 'जवान' डायरेक्टर एटली को रोका, फिर 'भाईजान' ने किया कुछ ऐसा; वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेरोमांटिक पल बिताने गए कपल के साथ होटल में हुआ कुछ ऐसा, दोनों की हालत हुई खराब; जानें क्या है मामला?

ज़रा हटकेBuxar Kila Maidan: खाली कुर्सियों से नेताजी ने मांगे वोट, यूजर बोले, यहां सब कुछ संभव है, देखें वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: देशभक्ति गीत गाते- गाते रिटायर्ड फौजी को आया दिल का दौरा, हुई मौत बच्चे तालियाँ बजाते रहे, वीडियो आया सामने

ज़रा हटकेDelhi Police Post Viral: 'मैं अभी सिग्नल हूं, मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे', दिल्ली पुलिस से शख्स ने की डिमांड

ज़रा हटकेWatch: महिला ने दिखाई चप्पल तो शख्स ने जड़ा थप्पड़, एक बार फिर दिल्ली मेट्रो बना जंग का अखाड़ा