लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः देखते ही देखते ढह गई 70 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत, किसी के हताहत होने की खबर नहीं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2021 19:58 IST

दमकल विभाग के कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और इमारत के जमीन पर गिरने से पहले ही लोगों को बाहर निकाल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नम्मा मेट्रो के 40 कर्मचारियों वाली सत्तर साल पुरानी इमारत सोमवार को ढह गई।

बेंगलुरुः कर्नाटक के दक्षिण बेंगलुरु के विल्सन गार्डन इलाके के पास लक्कासंद्रा में नम्मा मेट्रो के 40 कर्मचारियों वाली सत्तर साल पुरानी इमारत सोमवार को ढह गई। इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इमारत को ‘नम्मा मेट्रो’ के निर्माण मजदूरों को किराये पर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि इमारत जब गिरी उस वक्त उसमें कोई नहीं था और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जाता है कि इमारत में 25-30 श्रमिक रहते थे, जिनमें से अधिकतर प्रवासी हैं। इमारत के गिरने के समय उसमें कोई नहीं था।

यह इमारत सुबह करीब पौने 12 बजे गिरी और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, इमारत के गिरने से कुछ मिनट पहले दीवारों और छत से प्लास्टर गिरने लगा था, जिसके बाद आग और आपात सेवा से संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया।

अधिकारी तुरंत मौके पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की, और ढांचे में और उसके आसपास रहने वाले लोगों को वहां से निकाला और कुछ मिनट बाद ही इमारत गिर गई। सूत्रों के मुताबिक इमारत काफी पुरानी बताई जा रही है और इसमें कई दिन पहले दरारें आ गई थीं। उन्होंने इमारत के मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस ने इमारत के मालिक सुरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

टॅग्स :कर्नाटकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'