लाइव न्यूज़ :

भिखारी मांगता है ऑनलाइन पैसे, दे रहा है डिजिटल इंडिया को बढ़ावा, पीएम मोदी का है फैन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 7, 2022 16:28 IST

राजू ने अपने भीख मांगने के तरीके में ही बदलाव कर लिया और बैंक अकाउंट खुलवाकर उसे ऑनलाइन पेमेंट से जोड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देखुद को डिजिटल भिखारी कहने वाले राजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े फैन हैंराजू के पास बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए न तो पैन कार्ड था और न ही आधार कार्ड आधार-पैन बनने के बाद राजू ने एसबीआी की बेतिया शाखा में अकाउंट खुलवाया

बिहार: बेतिया रेलवे स्टेशन पर एक भिखारी गले में ऑनलाइन पेमेंट का क्यूआर कोड़ लटकाये हुए भीख मांगता है। जी हां, बीते 30 साल से भीख मांगने वाले राजू देश के हाईटेक भिखारी हैं, जिनके गले में फोन पे, गूगल पे और पेटीएम के क्यूआर कोड की तख्तियां झूलती रहती हैं और उसी के जरिये वो दानदाताओं से भीख लेते हैं।

खुद को डिजिटल भिखारी कहने वाले राजू का कहना है कि वो भारत को डिजीटल इंडिया बनाने में देश की मदद कर रहे हैं। हर महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' सुनने वाले राजू उनके बहुत बड़े फैन हैं।

राजू बताते हैं कि पहले जब वो भीख मांगते थे तो कई लोग छुट्टा न होने की दलील देकर आगे बड़ जाते थे और राजू का कटोरा खाली रह जाता था। इस बात से परेशान राजू ने अपने भीख मांगने के तरीके में ही बदलाव कर लिया और बैंक अकाउंट खुलवाकर उसे ऑनलाइन पेमेंट से जोड़ लिया।

लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था। राजू के पास न तो पैन कार्ड और न ही आधार कार्ड था बैंक वाले ने राजू को समस्या बताई, तब राजू ने सबसे पहले आधार कार्ड बनवाया और उसके बाद पैन कार्ड भी बनवाया। आधार-पैन लेकर राजू सीधे पहुंचे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बेतिया शाखा, जहां के बैंक कर्मचारियों ने तुरंत राजू के नाम से अकाउंट खोल दिया। उसके बाद राजू ने अकाउंट की मदद से ई-वॉलेट बनाया और बन गये देश के हाईटेक भिखारी।

मानसिक रूप से दिव्यांग राजू ने कई सालों काम की तलाश की लेकिन जब उन्हें कोई काम नहीं मिला तो अंत में पेट पालने के लिए वह भीख मांगने को मजबूर हो गये। बीते कई सालों से स्टेशन पर भीख माग कर गुजारा करने वाले वाले राजू जब से डिजीटल हुए हैं, भीख देने वाले भी उनके इस प्रयास से हैरान रह जाते हैं।

दरअसल राजू का कहना है कि लोगों के पास कई बार सचमुच में छुट्टा नहीं रहता है तो कई बार लोग बहाने भी मारते हैं। इसी वजह से राजू ने इस नये तरीके से भीख मांने की तरकीब सोची, जिसे देने वाले भी पसंद करते हैं और खुशी-खुशी राजू को ऑनलाइन अपनी स्वेच्छा से पैसे दे देते हैं। 

राजू देने वालों के सामने कम से कम 5 रुपये और अधिकतम 100 रुपये की भीख स्वीकार करता है। राजू भीख मांगने के अपने इस नये आइडिये के कारण बेतिया शहर में काफी चर्चित हैं और लोग खुशी से राजू को ऑनलाइन भीख देते हैं।  

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारDigitalडिजिटल इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?