लाइव न्यूज़ :

देखें असम के डीजीपी को बेटी ने IPS ऑफिसर बनकर किया सैल्यूट, वीडियो हुई वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2023 17:30 IST

असम के डीजीपी ने अपनी बेटी ऐश्वर्या को ट्विटर पर उन्हें सैल्यूट करते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। वीडियो में पिता-पुत्री की जोड़ी को पुलिस की वर्दी पहने देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के डीजीपी ने अपनी बेटी ऐश्वर्या को ट्विटर पर उन्हें सैल्यूट करते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर कियावीडियो में पिता-पुत्री की जोड़ी को पुलिस की वर्दी पहने देखा जा सकता हैअब तक इस वीडियो को 2 लाख 63 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है

नई दिल्ली: एक मां-बाप के लिए, उस पल से ज्यादा सुखद कुछ नहीं होता जब उनका बच्चा उनकी दिखाई गई राह पर न केवल चलता है, वह उस क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। यह वास्तव में मां-बाप के लिए सोने पर सुहागा वाली बात होती है। कुछ ऐसा ही नजारा, तब देखने को मिला जब असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह की बेटी, हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से पास आउट हुईं तो पिता के पास इस खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं थे।

असम के डीजीपी ने अपनी बेटी ऐश्वर्या को ट्विटर पर उन्हें सैल्यूट करते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। वीडियो में पिता-पुत्री की जोड़ी को पुलिस की वर्दी पहने देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए सिंह ने लिखा, "शब्द मुझे असफल करते हैं। बेटी ऐश्वर्या आईपीएस से सलामी मिली, क्योंकि वह आज सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से पास आउट हुईं।”

अब तक इस वीडियो को 2 लाख 63 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और ढेरों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। लोगों ने ऐश्वर्या को उनकी इस अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। इतने कीमती पल को साझा करने के लिए कई लोगों ने सिंह को भी धन्यवाद दिया है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “पिता-बेटी की जोड़ी के लिए कितना गर्व का दिन है! बधाई सर !! एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा- "बहुत खूब! कितना प्यारा पल है, सर। परिवार को हार्दिक बधाई, खासकर ऐश्वर्या को!” 

एक ने यूजर ने कहा, “एक पिता के लिए अपने दिल के टुकड़े को इस उपलब्धि को हासिल करते देखना सबसे अच्छा पल होता है। हमारे संत कहते हैं, एक पिता ही है जो अपने बच्चों को अपने से ऊंचा और लंबा होने का आशीर्वाद देता है। गॉड ब्लेस ऐश्वर्या।”

टॅग्स :वायरल वीडियोअसमट्विटरIPS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?