लाइव न्यूज़ :

चुनावी नतीजों के विश्लेषण के दौरान अर्णब गोस्वामी ने कहा, Oh My God ऐश्वर्य, यूजर्स बोले-कुणाल कामरा से प्रभावित हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 10:58 IST

ट्विटर पर कुछ यूजर कह रहे हैं कि अर्णब गोस्वामी स्टैंडअप कॉमेडी की प्रैक्टिस कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 जबकि बीजेपी ने सिर्फ 8 सीटों पर जीत हासिल की है.हाल में ही अर्णब गोस्वामी और कुणाल कामरा का इंडिगो फ्लाइट विवाद सुर्खियों में था.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के डांस वाले वीडियो के बाद अब अर्णब गोस्वामी की एक Video वायरल हो रहा है। 11 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे आ रहे हैं तो वरिष्ठ टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी अपने चैनल रिपब्लिक पर विश्लेषण कर रहे थे। इसी दौरान एक बार उन्होंने 'Oh My God ऐश्वर्य' बोला और यह वीडियो क्लिप वायरल हो गया।

इस वीडियो को न्यूज 24 और इंडिया टीवी के पूर्व मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम ने भी ट्वीट किया। पहले देखिए वीडियो में क्या है....

 

वीडियो के अनुसार, 11 फरवरी सुबह 10.28 मिनट पर आम आदमी पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही थी और बीजेपी 22 पर। इस दौरान अर्णब बताते हैं कि इस वक्त की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज आ रही है। गोस्वामी ने कहा, 27 सीटों पर वोटों का अंतर सिर्फ 1000 ही है और 23 सीटों पर आप आगे है, यानि आम आदमी पार्टी की सीटें घट सकती है। इसी दौरान उन्होंने कहा,  'Oh My God ऐश्वर्य'। इसके बाद ट्विटर पर यूजर्स तरह-तरह के मीम बना रहे हैं।

राजदीप सरदेसाई का डांस वाला वीडियो वायरल

ट्विटर पर राजदीप सरदेसाई और प्रदीप गुप्ता का भी डांस वायरल हो रहा है। प्रदीप गुप्ता एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एग्जिट पोल के मामले में उनका सर्वे हमेशा से ही सबसे सटीक रहा है। प्रदीप गुप्ता ने दिल्ली में आप के हिस्से में 59-68 के बीच सीट मिलने की संभावना जताई थी। आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की। खुद को सही साबित होता देख प्रदीप गुप्ता टीवी स्टुडियो में ही डांस करने लगे। टीवी एंकर राजदीप सरदेसाई के साथ इंडिया टुडे चैनल पर प्रदीप गुप्ता फिल्म बादशाह के गाने पर डांस करते नजर आए। इंडिया टुडे ने डांस के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर प्रदीप गुप्ता को एग्जिट पोल का बादशाह बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो