लाइव न्यूज़ :

Watch: सरेआम पुलिस कांस्टेबल पर हमला, शख्स ने सिर पर डंडे से किया वार; जानें क्या है वजह

By अंजली चौहान | Updated: July 19, 2024 12:50 IST

Viral Video:तिरूपति जिले के गुडूर के साधुपेटा केंद्र में एक परेशान करने वाली घटना में, एक 24 वर्षीय व्यक्ति, लालथु कालिंदी ने एक मनोवैज्ञानिक प्रकरण का अनुभव करते हुए एक हेड कांस्टेबल पर छड़ी से हमला किया।

Open in App

Viral Video:आंध्र प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी पर हमला होता दिखाई दे रहा है जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मच गई और पूरा मामला जानने की होड़ सी लग गई।

बताया जा रहा है वायरल वीडियो तिरुपति जिले के गुडूर के साधुपेटा सेंटर का है। जहां बाइक पर सवार होकर दो पुलिसकर्मी एक दुकान में पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मी जैसे ही बाइक से उतर कर दुकान के अंदर पहुंचा। उसी दौरान एक शख्स दूसरी तरफ से डंडा लेकर आता दिख रहा है। शख्स ने बिना किसी सवाल-जवाब के सीधे पुलिस अधिकारी पर डंडे से हमला कर दिया।

शख्स ने तेजी से वार करते हुए कांस्टेबल के सिर पर डंडा मारा जिससे वह नीचे गिर गया। इतने पर भी आरोपी शख्स रुका नहीं बल्कि उसने डंडे से फिर से वार करना चाहा। हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी ने शख्स को पकड़ लिया और दुकान में मौजूद दुकानदार ने भी पुलिस वाले का साथ दिया। 

सीसीटीवी में कैद हुए हमले के बाद वहां अन्य लोग आते दिख रहे हैं जिनमें से कुछ ने आरोपी को मजबूती से पकड़ा हुआ है और उसके हाथ से डंडा छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं, अन्य घायल पुलिसकर्मी को जमीन से उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि कांस्टेबल स्वामी दास गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दास को पहले गुडूर एरिया अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्नत उपचार के लिए तिरुपति स्थानांतरित कर दिया गया। 

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय लालथु कालिंदी नामक व्यक्ति को हमला करने के आरोप में पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल निवासी कालिंदी का पुलिस की वर्दी देखकर हिंसक होने का इतिहास रहा है। कालिंदी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमले की जांच जारी है।

टॅग्स :वायरल वीडियोआंध्र प्रदेशPoliceसोशल मीडियाPolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो