लाइव न्यूज़ :

VIDEO: आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया रात के अंधेरे मे घूम रहे बाघ , वीडियो हुआ वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 23, 2021 21:31 IST

वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है और लिखा, "तो हमारी XUV हाईवे  पर इकलौती बिग कैट नहीं है। उन्होंने ट्विटर पर इस वीडियो को साझा किया जो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है वीडियो में लिखा है 19 अगस्त को पंचगनी महाबलेश्वर रोड पर देखे गए बाघ

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाघ रात के अंधेरे में हाईवे पर घूमते नजर आ रहे हैं। इस दुर्लभ पल को वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि बाघ सड़क पर इधर उधर घूम रहे हैं तभी एक बाघ सड़क किनारे खड़ी बाइक को सूंघने लगता है। इस घटना के थोड़ी देर बाद ही दोनों बाघ जंगल में लौट जाते हैं।

वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है और लिखा, "तो हमारी XUV हाईवे  पर इकलौती बिग कैट नहीं है। उन्होंने ट्विटर पर इस वीडियो को साझा किया जो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है। 

वीडियो 22 अगस्त को शेयर किया गया जिसके बाद इसको 13 हजार लाइक और 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो शेयर होने के बाद इसके ऊपर कुछ रोचक कॉमेंट्स भी हुए। कुछ ने कहा कि अब तो जंगल का राजा भी तेल के दाम सुनकर वापस लौट गया।

एक यूजर राहुल ने कहा कि शेर आया तेल का भाव सूंघकर वापस चला गया, यूजर सुनीता कहती हैं कि आनंद सर संभाल के।

वीडियो पुराना है?

वहीं आकाश पोडे ने इस वीडिये पर कमेंट कर के कहा, सर ये वीडियो क्लिप तदोबा का है। वहीं सीए सुशील जैन ने कहा सर ये वीडियो पुराना है और मैंने इसे पिछले साल देखा था।

 

Xuv का प्रोमोशन कर रहे आनंद

एक यूजर ग्रिटी गर्ल ने कहा ग्रेट सर, आप अपनी हर एक स्टोरी के साथ अपनी आगामी एक्सयूवी का प्रोमोशन कर रहे हैं।

वीडियो में लिखा है 19 अगस्त को पंचगनी महाबलेश्वर रोड पर देखे गए बाघ। क्लिप में दो बाघ सड़क पर चहलकदमी करते देखे जा सकते हैं। एक बाघ सड़क किनारे खड़ी बाइक के पास आता है और उसे सूंघकर वापस मूड जाता है। वहां मौजूद लोग इस पूरे घटना को अपने कैमरे ने कैद कर रहे होते हैं। कुछ सेकंड्स इधर उधर करने के बाद दोनों बाघ जंगल की तरफ मुड़ जाते हैं।

टॅग्स :आनंद महिंद्राट्विटरसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'