लाइव न्यूज़ :

देसी जुगाड़, बाइक के टायर से निकल रहे मक्के के दाने, आनंद महिंद्रा भी हुए इस जुगाड़ के फैन,देखें वायरल वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: August 30, 2020 08:31 IST

सोशल मीडिया पर एक देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। शायद ही आपने ऐसा जुगाड़ देखा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर जुगाड़ भरा वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल रहा है।ये वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

भारत जुगाड़ के मामले में नंबर वन 1 पर है, ऐसी कई जुगाड़ु वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। एक और ऐसा ही जुगाड़ भरा वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस वीडियो में मोटरसाइकिल के पहिए से मक्के के दाने को निकाला जा रहा है। ये बहुत ही शानादार तरीके से काम भी कर रहा है, क्योंकि आपको शायद मालूम हो कि मक्के के दाने को हाथ से निकालने में हालत खराब हो जाती है। लेकिन आप देख सकते हैं कि इस जुगार से आप बहुत ही आसानी से मक्के का दाना निकाल सकते हैं।   

ये वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘मुझे इस तरह की क्रिएटिविटी लगातार देखने को मिलती है, जिसमें किसान बाइक और ट्रैक्टर को मल्टी-टास्किंग मशीनों में बदल देते हैं। मैंने इस तरह का उपयोग कभी अपने सपने में नहीं सोचा होगा।’ इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक को खड़ा कर रखा है। उसका टायर घूम रहा है। इन्हीं टायरों की मदद से ही मक्के के दाने निकाले जा रहे हैं।

ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, अबतक इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं, सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये केवल भारत में ही हो सकता है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भारत जैसा जुगाड़ु देश कोई दूसरा नहीं। ऐसे कई रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाआनंद महिंद्राट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…