लाइव न्यूज़ :

अमूल्या लियोन की न्यायिक हिरासत बढ़ी, वरिष्ठ पत्रकार सुहासिनी हैदर का ट्वीट- कुछ लोगों ने 'गोली मारो' का नारा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 16:49 IST

वरिष्ठ पत्रकार सुहासिनी हैदर ने अमूल्या लियोन की न्यायिक हिरासत पर तंज कसते हुए लिखा है कि कल कुछ लोगों ने 'गोली मारो...' का नारा लगाया और उन्हें कुछ घंटों में छोड़ दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमूल्या लियोन पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने के आरोप में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है, फिलहाल वह न्यायिक हिरात में हैं.अमूल्या लियोन के न्यायिक हिरासत पर कई लोगों ने सवाल उठाया है.

अमूल्या लियोन की न्यायिक हिरासत 5 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है।  नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ बेंगलुरु में हुई रैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की उपस्थिति में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या पर पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद से अमूल्या लगातार सोशल मीडिया में चर्चा में हैं। रविवार (1 मार्च) को वरिष्ठ विश्लेषक आकार पटेल ने अमूल्या की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पाकिस्तान जिंदाबाद, भारत जिंदाबाद कहने वाली अब भी जेल में।"

आकार पटेल को द हिंदू की वरिष्ठ पत्रकार सुहासिनी हैदर ने रि-ट्वीट करते हुए लिखा, कल कुछ लोगों ने 'गोली मारो...' का नारा लगाया और उन्हें कुछ घंटों में छोड़ दिया गया।

 

While the men who shouted "goli maaro..." were released in a few hours yesterday. https://t.co/I4nvU3rSXG— Suhasini Haidar (@suhasinih) March 1, 2020

 

राजीव चौक स्टेशन के अंदर लगे नारे

29 फरवरी को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर एक ट्रेन में और राजीव चौक स्टेशन पर को कुछ युवाओं ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने ‘‘गद्दारों को गोली मारो...’’ जैसे नारे लगाए। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा देखने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने प्रदर्शन कर रहे छह लोगों को रोका और उन्हें दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। मेट्रो के अंदर किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक है। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

न्यायिक हिरासत में अमूल्या

कर्नाटक के चिकमंगलूर की रहने वाली अमूल्या ने ‘संविधान बचाओ’ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में तीन बार ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ के नारे लगाए थे। इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे। सोशल मीडिया में अमूल्या के भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद उसे राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमूल्या फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

पत्रकारिता की छात्र हैं अमूल्या लियोन

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव 19 साल की अमूल्या लियोन बेंगलुरु के एक कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही हैं। ऑनर्स की छात्रा चिकमंगलूर जिले के कोप्पा गांव की रहने वाली हैं। नागरिकता संशोदन कानून (CAA) के खिलाफ बेंगलुरु में हो रहे प्रदर्शनों में अमूल्या लगातार हिस्सा ले रही हैं। अमूल्या ने अपने भाषणों के चलते जल्द ही सोशल मीडिया में छा गईं। फेसबुक परअमूल्या को 6 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने सेंट नॉर्बर्ट सीबीएसई स्कूल, क्राइस्ट स्कूल मनीपाल और सेंट जोसेफ स्कूल कोप्पा में भी पढ़ाई की है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनदिल्लीदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो