लाइव न्यूज़ :

पंजाब में पोस्टिंग, फिर भी पंजाबी नहीं आती? अमृतसर पोस्ट ऑफिस का मामला चर्चा में

By संदीप दाहिमा | Updated: January 3, 2026 20:05 IST

पंजाब के अमृतसर स्थित एक पोस्ट ऑफिस से जुड़ा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डाक कर्मचारी और ग्राहक के बीच स्थानीय भाषा को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और भाषा ज्ञान को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में पोस्टिंग, फिर भी पंजाबी नहीं आती? अमृतसर पोस्ट ऑफिस का मामला चर्चा में

अमृतसर पोस्ट ऑफिस का वीडियो वायरल, भाषा को लेकर कर्मचारी और ग्राहक में हुई बहस

पंजाब के अमृतसर स्थित एक पोस्ट ऑफिस से जुड़ा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डाक कर्मचारी और ग्राहक के बीच स्थानीय भाषा को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और भाषा ज्ञान को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पंजाबी भाषा में लिखा हुआ पता लेकर पोस्ट ऑफिस पहुंचता है। हालांकि, काउंटर पर मौजूद कर्मचारी यह कहता नजर आता है कि वह पंजाबी भाषा में लिखा पता पढ़ने में असमर्थ है और पत्र की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अनुवाद की मांग करता है।

इस बात से ग्राहक नाराज हो जाता है और सवाल उठाता है कि पंजाब में स्थित किसी सरकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारी को स्थानीय भाषा की समझ क्यों नहीं है। वीडियो में ग्राहक यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भले ही डाक कर्मचारी केंद्र सरकार के अधीन काम करता हो, लेकिन पंजाब में पोस्टिंग होने की स्थिति में पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। बहस बढ़ते देख पोस्ट ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामला वहीं सुलझा लिया गया। हालांकि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भाषा, प्रशासनिक जिम्मेदारी और स्थानीय संस्कृति के सम्मान को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

टॅग्स :पंजाबवायरल वीडियोअमृतसरअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप