लाइव न्यूज़ :

ठाणे महानगरपालिका चुनाव: भाजपा के 20 और शिवसेना के 12 उम्मीदवार निर्विरोध जीते?, कांग्रेस, शरद पवार, उद्धव और राज ठाकरे ने कहा-धांधली, देखिए 68 सीटों की सूची, जीते निर्विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2026 20:04 IST

Thane Municipal Corporation Elections: ठाणे व भिवंडी में दोनों सत्तारूढ़ दलों में से प्रत्येक के छह-छह उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देThane Municipal Corporation Elections: भाजपा 20 उम्मीदवारों के साथ इस सूची में सबसे आगे है।Thane Municipal Corporation Elections: शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 12 निर्विरोध उम्मीदवारों के साथ दूसरे स्थान पर है।Thane Municipal Corporation Elections: कल्याण में भाजपा के 14 और शिवसेना के छह उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

Thane:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के 32 उम्मीदवारों के निर्विरोध विजयी घोषित किए जाने के बाद विपक्षी शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने महानगरपालिका चुनाव में धांधली और राज्य मशीनरी एवं पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। विपक्षी दलों ने ‘नोटा’ विकल्प और कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। राज्यभर में नगर निकाय चुनाव में निर्विरोध विजयी घोषित किए गए 68 उम्मीदवारों में से 47 प्रतिशत (32 उम्मीदवार) उम्मीदवार अकेले ठाणे जिले से हैं। भाजपा 20 उम्मीदवारों के साथ इस सूची में सबसे आगे है।

उसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 12 निर्विरोध उम्मीदवारों के साथ दूसरे स्थान पर है। कल्याण में भाजपा के 14 और शिवसेना के छह उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं जबकि ठाणे व भिवंडी में दोनों सत्तारूढ़ दलों में से प्रत्येक के छह-छह उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

शिवसेना (उबाठा) नेता राजन विचारे और मनसे की ठाणे-पालघर इकाई के प्रमुख अविनाश जाधव ने रविवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सरकारी तंत्र और पुलिस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सहयोगियों के लिए ‘निर्विरोध’ चुनावी जीत की साजिश रचने का आरोप लगाया। जाधव ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए दावा किया कि इसमें नामांकन वापस लेने के दिन शिवसेना (उबाठा) उम्मीदवार विक्रांत घाग को ठाणे शहर के नितिन कंपनी इलाके में शिंदे के ‘शुभदीप’ बंगले तक एक पुलिस अधिकारी के साथ जाते हुए दिखाया गया है।

जाधव ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘इस उम्मीदवार को ठाकरे की ओर से टिकट मिला था। उन्हें वहां क्यों ले जाया जा रहा था? यह चुनाव पैसे और पुलिस के दबाव में हो रहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि वह उम्मीदवार तब से लापता है। पूर्व सांसद विचारे ने आरोप लगाया कि राज्य भर में निर्विरोध चुने गए 68 उम्मीदवारों में से अधिकतर ने धोखाधड़ी से यह जीत हासिल की है।

उन्होंने दावा किया कि शिंदे के सहयोगियों को चुनाव जिताने का लगभग आधा काम चुनाव अधिकारियों ने किया, जिन्होंने महाराष्ट्र भर में 336 आवेदनों को खारिज कर दिया। विचारे ने दो चुनाव अधिकारियों के खिलाफ विशेष रूप से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर इन अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर नहीं बदला गया, तो मनसे ‘अपनी शैली’ में चुनाव कार्यालय को निशाना बनाएगी।

दोनों नेताओं ने उन उम्मीदवारों को चेतावनी दी जिन्होंने पार्टी टिकट स्वीकार कर लिया लेकिन बिना सूचना दिए अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने कहा, ‘‘गद्दारों को कोई क्षमा नहीं करेगा... चुनाव समाप्त होते ही हम विश्वासघात करने वालों की ‘खिदमत’ करेंगे।’’ इससे पहले शिवसेना (उबाठा) की ठाणे इकाई के प्रमुख केदार दिघे ने रविवार को चुनाव परिणामों की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे राज्य के निकाय चुनाव के इतिहास में अभूतपूर्व घटना बताया। दिघे ने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार ही निर्विरोध कैसे जीत सकते हैं?

अगर यह अवधारणा वैध है तो विपक्षी उम्मीदवारों को भी सूची में शामिल किया जाना चाहिए था।’’ उन्होंने तर्क दिया कि एक ही उम्मीदवार होने पर भी मतदाताओं को ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का विकल्प उपलब्ध कराया जाना चाहिए। दिघे ने कहा, ‘‘नागरिकों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।’’

मनसे ने शनिवार को संकेत दिया कि वह उम्मीदवारों को ‘‘निर्विरोध’’ विजयी घोषित किए जाने के फैसले को अदालत में चुनौती दे सकती है। इस बीच, ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि छह उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड में अकेले उम्मीदवार थे फिर भी उनके नाम अंतिम निर्णय के लिए राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को भेजे गए हैं। नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) चुनाव में भाजपा और शिवसेना एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं और वहां किसी भी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित नहीं किया गया है।

टॅग्स :Thane Municipal Corporationमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेराज ठाकरेएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनामुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिकाकांग्रेसअजित पवारशरद पवारनागपुरAjit PawarSharad PawarNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं