लाइव न्यूज़ :

18 वर्षीय 2 युवक अंशु और विमल पर 4 लोगों ने किया चाकू से वार, दाहिने हाथ और शरीर पर कई घाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2026 19:19 IST

Jahangirpuri area: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "मौके पर पहुंचने पर पुलिस को अंशु और विमल नाम के दो घायल व्यक्ति मिले, दोनों की उम्र 18 वर्ष थी।

Open in App
ठळक मुद्देअंशु के दाहिने हाथ पर चाकू से वार किए गए थे, जबकि विमल को कई जगह चाकू के घाव लगे थे। धारदार हथियार निकाले और दोनों पर वार करके उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने यह भी बताया कि आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में चार लोगों ने कथित तौर पर कई बार चाकू से वार करके 18 वर्षीय दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जहांगीरपुरी पुलिस थाने को दोपहर करीब 2.55 बजे पीसीआर पर जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें जहांगीरपुरी के 'के' ब्लॉक के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "मौके पर पहुंचने पर पुलिस को अंशु और विमल नाम के दो घायल व्यक्ति मिले, दोनों की उम्र 18 वर्ष थी।

अंशु के दाहिने हाथ पर चाकू से वार किए गए थे, जबकि विमल को कई जगह चाकू के घाव लगे थे। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और बाद में आगे के इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया।" पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला 'के' ब्लॉक में चार लोगों द्वारा बिना किसी उकसावे के किया गया था।

पूछताछ के दौरान घायलों ने पुलिस को बताया कि हमलावर उनके पास आए और पूछा कि क्या वे साहिल नाम के किसी व्यक्ति को जानते हैं। जब पीड़ितों ने 'नहीं' में जवाब दिया, तो आरोपियों ने आगे पूछा कि क्या वे 'के' ब्लॉक के निवासी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ ही देर बाद, हमलावरों ने कथित तौर पर धारदार हथियार निकाले और दोनों पर वार करके उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि अंशु का बयान तब दर्ज किया गया जब उसे बयान देने के लिए स्वस्थ घोषित किया गया। उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान और उन्हें ढूंढने के लिए कई टीम गठित की गई हैं और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसPoliceदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल