लाइव न्यूज़ :

जर्जर मकान में अकेली रह रही थीं 64 वर्षीय बुजुर्ग, सुरेश जबरन घुसा और यौन उत्पीड़न की कोशिश, धक्का देकर भागी पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2026 21:16 IST

आरोपी की पहचान पोरुलिप्पडम निवासी सुरेश के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने शुक्रवार तड़के उनके घर में घुसकर उनसे यौन उत्पीड़न का प्रयास किया।महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उन पर हमला भी किया।

पलक्कड़ः केरल के पलक्कड़ जिले में घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला से यौन उत्पीड़न करने के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना अलातूर क्षेत्र की है। 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने जर्जर मकान में अकेली रह रही थीं और आरोपी ने शुक्रवार तड़के उनके घर में घुसकर उनसे यौन उत्पीड़न का प्रयास किया।

आरोपी की पहचान पोरुलिप्पडम निवासी सुरेश के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायत के आधार पर, आरोपी घर में जबरन घुसा और महिला से यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उन पर हमला भी किया।’’

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरोपी को धक्का दिया और भागकर पास के एक घर में चली गई। पुलिस ने बताया कि सुरेश का पता लगा लिया गया है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज