लाइव न्यूज़ :

दलित महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी रफीक का शव जंगल में मिला; हिंदुत्व संगठनों का बंद का आह्वान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2026 13:51 IST

Karnataka Dalit woman murdered:  हत्या के बाद, आक्रोशित निवासियों और हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाते हुए येल्लापुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App

Karnataka Dalit woman murdered: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुर कस्बे में 30 वर्षीय दलित महिला की सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह हत्या उसके परिचित व्यक्ति ने की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपन एमएन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी रफीक इमामसाब का शव रविवार को येल्लापुर के पास जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

इस घटना से कस्बे में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है और कई हिंदू संगठनों ने रविवार को येल्लापुर में बंद का आह्वान किया है। उन्होंने महिला की हत्या को ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है। मृतका की पहचान येल्लापुर के कलम्मा नगर निवासी 30 वर्षीय रंजीता भानसोड के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, उसी इलाके का रहने वाला रफीक महिला की हत्या का मुख्य आरोपी था। पुलिस ने बताया कि रफीक और रंजीता स्कूल के दिनों से दोस्त थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी महिला पर शादी का दबाव डाल रहा था। जब महिला ने इससे इनकार किया, तो उसने सरे आम कथित तौर पर चाकू से महिला पर हमला कर दिया।’’

यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब रंजीता अपने कार्यस्थल से घर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि रंजीता ने लगभग 12 साल पहले महाराष्ट्र के सोलापुर के सचिन कटेरा से शादी की थी और उनका 10 साल का बेटा है। पुलिस ने बताया कि वह अपने पति से अलग, येल्लापुर में अपने परिवार के साथ रह रही थी, जहां वह एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन सहायिका के रूप में काम करती थी।

आरोपी अक्सर उसके घर भोजन के लिए आता था लेकिन तनाव तब बढ़ गया जब उसने शादी करने पर जोर दिया जिसका रंजीता और उसके परिवार ने विरोध किया। हत्या के बाद, आक्रोशित निवासियों और हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाते हुए येल्लापुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। इसी बीच, रफीक का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। श्री राम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से ‘लव जिहाद’ का मामला है, जिसमें अविवाहित महिलाओं, विधवाओं या तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाया जाता है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र रविवार को रंजीता के परिवार से मुलाकात करेंगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने येल्लापुर और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।  

टॅग्स :कर्नाटकमहिलाहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल