लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता ने गाया 'मानिके मागे हिते' का हिंदी वर्जन, सोशल मीडिया पर वायरल, देखिए

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2021 15:20 IST

देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस का गाया एक और गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वायरल हो चुके श्रीलंकाई गाने 'मानिके मागे हिते' का हिंदी वर्जन है जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी घमासान और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस का गाया एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज दो दिनों में गाने को हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

ये गाना दरअसल श्रीलंकाई हिट सॉन्ग 'मानिके मागे हिते' (Manike Mage Hithe) पर आधारित है, जो पिछले कई महीनों से दुनिया के अलग-अलग देशों में लोकप्रिय हो चुका है। दुनिया भर में इसके अलग-अलग भाषाओं में वर्जन वायरल हो चुके हैं।

अमृता फड़नवीस का गाना भी 'मानिके मागे हिते' की धुन पर आधारित है। अमृता फडणवीस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने को अपलोड किया है और यह तब से वायरल हो रहा है।

बता दें कि अमृता फड़नवीस का संगीत से पुराना नाता रहा है। वे पहले भी वो कई गानों में आवाज दे चुकी हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी अमृता के ताजा गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने ये मानिके हिते सॉन्ग को अमृता की आवाज में सुन कहा कि ये गाना वाकई सकून देता है।

दुनिया भर में वायरल है 'मानिके मागे हिते'

'मानिके मागे हिते' को श्रीलंकाई सिंगर और रैपर योहानी ने गाया है और दुनिया भर से इसे तारीफ मिल रही है। लोगों को न केवल योहानी का अंदाज और आवाज अच्छी लग रही बल्कि धुन को भी खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना सिंहला भाषा में है।

योहानी का पूरा नाम योहानी दिलोका डिसिल्वा है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 30 जुलाई 1993 को जन्मीं योहानी ने साल 2016 में अपना करियर एक यूट्यूबर के तौर पर किया था। जल्द ही अपने गाने और रैप से वे लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं।

योहानी एक पेशेवर तैराक और वॉटर पोलो प्लेयर रही हैं। स्कूल के बाद योहानी पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चली गईं। इसके बाद उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बना लिया।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल