लाइव न्यूज़ :

फेक शायरी शेयर करने के चक्कर में ट्रोल हुए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, लोगों ने कहा- 'गालिब जिंदा होते तो ये देखकर खुदकुशी कर लेते'

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 14, 2021 11:22 IST

सुपरस्टार बिग बी हमेशा अपने पोस्ट और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते है लेकिन इसबार वह अपनी एक पोस्ट को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं । लोगों का कहना है कि गालिब या इकबाल होते तो इनपर मानहानि का मुकदमा ठोक देते ।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने शेयर की गालिब, इकबाल की शायरी , हुए ट्रोल लोगों ने कहा अपनी टीम बदलिए प्रभु , बिना जांच के पोस्ट न करें वहीं एक यूजर ने कहा गालिब होते तो पोस्ट देखकर खुदकुशी कर लेते

मुंबई :  सुपरस्टार अमिताभ बचच्न की पूरी दुनिया दीवानी है । दुनियाभर में उनके फैंस है । अमिताभ बच्चन भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट लोगों को अच्छे भी लगते हैं । यहां तक की वह अपनी दिनचर्या भी फैंस के साथ शेयर करते हैं और अपने परिवार के भावुक क्षण भी । लोगों के मन में उनके लिए अलग सम्मान और प्यार है लेकिन हाल ही में सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है । दरअसल फेक शायरी शेयर करने के चक्कर में उन्हें लोगों की खरी-खरी सुननी पड़ी । 

दरअसल हुआ यूं कि अमिताभ बच्चन ने बीते सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट से फोटो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'शायरी बनाम शायरी । ' इस तस्वीर में दावा किया गया कि लिखे गए दो शेर मशहूर शायर गालिब और इकबाल के नहीं हैं।

लेकिन यह शेर न तो गालिब का है और न ही इकबाल का । इसपर लोगों का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने बिना जांच के लिए कहीं से यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दी । इस वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं । लोगों का कहना है कि गालिब और इकबाल होते तो इनपर मानहानि का मुकदमा ठोक देते ।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इसके बाद लोगों ने टीचर बदलने तक की सलाह दे रहे हैं तो कोई उन्हें कुछ भी पोस्ट करने से पहले क्रॉस चेक करने की सलाह दे रहा है । एक यूजर ने लिखा कि अपनी टीम बदलिए प्रभु , कृपया बिना जांचे कुछ पोस्ट ना करें । वही एक अन्य यूजर ने लिखा गालिब जिंदा होते तो यह पोस्ट देख कर खुदकुशी कर लेते तो वही किसी ने इसे ट्रक के पीछे लिखे जाने वाली शायरी बताया । इसके अलावा कई यूजर्स इस पर अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं ।       

टॅग्स :अमिताभ बच्चनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो