लाइव न्यूज़ :

Photos: करीब 81 साल बाद लाइब्रेरी में लौटाया गया किताब, 40 हजार हुआ लेट फाइन, जानें किसने चुकाई फीस

By आजाद खान | Updated: June 11, 2023 21:57 IST

किताब के मिलने के बाद लाइब्रेरी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लाइब्रेरी ने लिखा है कि "इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है? यदि आपके पास कोई इशू कराई किताब धूल खा रही है तो उसे लाइब्रेरी में वापस कर दें। हम इसे तोहफा समझकर लेंगे और फाइन नहीं मांगेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के वॉशिंगटन में करीब 81 साल बाद लाइब्ररी को एक किताब वापस की गई है। किताब वापस करने वाले ने कहा कि और सामान के साथ उसे यह किताब उसमें पड़ी मिली थी। ऐसे में जब हिसाब किया गया तो 81 साल की लेट फाइन 40 हजार हुई है।

वॉशिंगटन डीसी:अमेरिका के वॉशिंगटन के एबरडीन में हाल में एक अजीब घटना घटी है। इस लाइब्रेरी में एक किताब को वापस किया गया है जो आज से करीब 81 साल पहले यहां से इशू कराई गई थी। बता दें कि जिस घड़ी में यह किताब लाइब्रेरी में फिर से आई है वहां मौजूद स्टाफ इसे देख हैरान हो गए थे। 

लाइब्रेरी ने इस किताब का जिक्र और इससे जुड़ी घटना को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है और इसके बारे में भी लिखा है। लाइब्रेरी ने अंत में लिखा है कि अगर किसी के पास कोई और भी किताब इशू कराई गई है तो वे उसे वापस कर दें। वे इसे बतौर तोहफा समझकर रख लेंगे और किताब लौटाने वाले पर फाइन भी नहीं लगाएंगे। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आज से करीब 81 साल पहले इस लाइब्रेरी से चार्ल्स नॉरडॉफ और जेम्स नॉर्मन हॉल की किताब "द बाउंटी ट्रिलॉजी" को इशू किया गया था लेकिन बाद में उसे लौटाई नहीं गई थी। ऐसे में 30 मार्च 1942 को इशू कराई गई इस किताब को अब जाकर वापस किया गया है। 

इस किताब को किसी शख्स ने पुराने सामानों के साथ पाया था, ऐसे में उसने इसे लौटाने का सोचा और इसके लिए वह लाइब्रेरी में  आ गया। किताब के वापस लौटाने पर इसका हिसाब किया गया तो पता चला कि करीब 81 साल में इसका लेट फीस हर रोज दो सेंट्स के हिसाब से $484 (लगभग 40 हजार रुपये) हुआ है। इस हिसाब में कोविड के समय को नहीं गिना गया है क्योंकि इस समय लेट फीस माफ था।  ऐसे में किताब लौटाने वाले से कोई फाइन नहीं लिया गया और इस किताब को तोहफे के तौर पर रखा गया।

किताब मिलने पर लाइब्रेरी ने लिखा मजेदार पोस्ट

ऐसे में जब लाइब्रेरी को यह किताब मिला तो उसने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट भी लिखा है। लाइब्रेरी ने लिखा कि "इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है? यदि आपके पास कोई इशू कराई किताब धूल खा रही है तो उसे लाइब्रेरी में वापस कर दें। हम इसे तोहफा समझकर लेंगे और फाइन नहीं मांगेंगे।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…