लाइव न्यूज़ :

103 साल की दादी ने कोरोना को दी मात, ठीक होने की खुशी में पी ठंडी बीयर

By प्रिया कुमारी | Updated: May 29, 2020 14:42 IST

अमेरिका में 103 साल की बुजुर्ग ने कोरोना से ठीक होने की खुशी में बीयर पीकर सेलिब्रेट किया। जिसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका मैसाचुसेट्स में 103 साल की बुजुर्ग ने कोरोना को मात देकर बहुत ही अलग तरीके से खुशी जताई।कोरोना से ठीक होने की खुशी में बुजुर्ग ने बीयर पीया और सेलिब्रेट किया। 

कोरोना वायरस से खतरा हर किसी को है लेकिन खास कर ये बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक बताया जाता है। पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी की मार झेल रही है। हालांकि इस बीमारी से कई लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने के बाद शायद लोग बहुत खुश होते होंगे और भगवान को शुक्रिया भी शायद बोलेंगे लेकिन अमेरिका के मैसाचुसेट्स में 103 साल की बुजुर्ग ने कोरोना को मात देकर बहुत ही अलग तरीके से खुशी जताई।

कोरोना से ठीक होने की खुशी में बुजुर्ग ने बीयर पीया और सेलिब्रेट किया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जेनी स्टिजना तकरीबन तीन हफ्तों से कोरोना वायरस से लड़ रही थीं। उन्हें इस बीमारी का पता चला तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लोगों को ऐसा लग रहा था कि वह शायद अब ठीक नहीं हो पाएंगी। 13 मई को उनके परिवार को ये खबर मिली की वह कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं पूरी तरह स्वस्थ है उन्हें घर ले जाया जा सकता है। इस खबर से परिवार वाले भी काफी खुश थे क्योंकि ठीक होने की उम्मीद नहीं थी। 

जेनी स्टिजना के परिवार वालें उन्हें फाइटर कहते हैं। क्योंकि जब उनसे जब उनसे पूछा गया था कि क्या आप स्वर्ग में जाने के लिए तैयार हैं तो उन्होंने बहुत ही जोश के साथ कहा था 'हां बिल्कुल' ठीक होने की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए स्टिजना को नर्सिंग होम स्टाफ ने ठंडी बीयर दी, जिसे वह खूब पसंद करती हैं काफी समय से उन्होंने बीयर नहीं पिया था। बीयर पीकर सेलिब्रेट करने के बाद स्टिजना काफी खुश हुईं। सोशल मीडिया पर स्टिजना की खूब चर्चा लोग इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सवायरल वीडियोकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो