लाइव न्यूज़ :

VIDEO: रामबन में अमरनाथ यात्रियों की 5 बसों की टक्कर! 36 श्रद्धालु घायल...

By संदीप दाहिमा | Updated: July 5, 2025 13:24 IST

Amarnath Yatra Convoy Crash: रामबन जिले में शनिवार को एक बस के चार अन्य बसों को टक्कर मारने से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे कम से कम 36 श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए।

Open in App

Amarnath Yatra Convoy Crash: रामबन जिले में शनिवार को एक बस के चार अन्य बसों को टक्कर मारने से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे कम से कम 36 श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम आधार शिविर की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई, जिसने बाद में चार अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।

रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान ने बताया, ‘‘काफिले की आखिरी बस पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस ने चंदरकोट लंगर स्थल पर फंसे वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 36 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि वहां मौजूद अधिकारियों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी घायलों के उपचार की निगरानी के लिए अस्पताल पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अच्छी देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया, ‘‘यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए अन्य वाहनों में स्थानांतरित कर दिया गया।’’ रामबन के चिकित्सा अधीक्षक सुदर्शन सिंह कटोच ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तीर्थयात्रियों को तुरंत छुट्टी दे दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त बसों को बदलने के बाद काफिले को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, 6,979 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था दो अलग-अलग काफिलों में तड़के साढ़े तीन बजे से चार बजकर पांच मिनट के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ था। चौथे जत्थे में 5,196 पुरुष, 1,427 महिलाएं, 24 बच्चे, 331 साधु और साध्वी तथा एक ट्रांसजेंडर शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि 4,226 तीर्थयात्री 161 वाहनों में सवार होकर 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से नुनवान आधार शिविर के लिए रवाना हुए जबकि 2,753 तीर्थयात्री 151 वाहनों में सवार होकर 14 किलोमीटर लंबे लेकिन अधिक ढलान वाले बालटाल मार्ग से रवाना हुए।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरवायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?