लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में विरोध कर रहे छात्रों से SSP ने ऐसा क्या कहा कि वायरल हुआ वीडियो, लोग करने लगे वाहवाही

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 17, 2019 13:37 IST

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र कई दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 दिसंबर को एएमयू के छात्रों ने प्लान किया था कि वो अपने कैंपस से डीएम ऑफिस तक मार्च करेंगे। जिसपर विवाद बढ़ने के बाद अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने मामले को संभाला था।

Open in App

सोशल मीडिया पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में  एसएसपी आकाश कुलहरि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर छात्रा को समझा रहे हैं। वीडियो में आकाश कुलहरि कहते हुए दिख रहे हैं, ''आप डेमोक्रेटिक तरीके से अपनी बात रखिए, मैं आपके साथ खड़ा हूं। पर डेमोक्रेटिक तरीके से।'' ट्विटर पर आकाश कुलहरि की लोग वाहवाही कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरीके से आकाश कुलहरि ने इस मामले को बढ़ने से अलीगढ़ में रोका है, दिल्ली पुलिस को इससे कुछ सीखना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर देस की पुलिस ऐसी रहेगी तो हमारे अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे। 

वीडियो में क्या कहते दिख रहे हैं  अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि

अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि कहते दिख रहे हैं, ''आप डेमोक्रेटिक तरीके से अपनी बात रखिए, मैं आपके साथ खड़ा हूं। पर डेमोक्रेटिक तरीके से। अगर कोई भी बदतमीजी करता है तो आप सामनेवाले को मौका दे रहे हो कि आपका प्रोटेस्ट खत्म कर दे। कल आपने कहा कि हम डीएम को ज्ञापन देंगे। कल छात्रसंघ ने प्रोटेस्ट किया। क्या हममें से किसी ने दखल दिया? आज आपका कॉल है कि आपका मेमोरेंडम प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया तक जाना चाहिए। मैं आकाश कुलहरि गारंटी ले रहा हूं कि अगर मुझे खुद भी जाना पड़े तो मैं प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया तक आपका ज्ञापन लेकर जाऊंगा।''

क्यों हुए था अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बवाल 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र कई दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 दिसंबर को एएमयू के छात्रों ने प्लान किया था कि वो अपने कैंपस से डीएम ऑफिस तक मार्च करेंगे। पुलिस ने इस प्रोटेस्ट मार्च को मंजूरी नहीं दी थी। जिसके बाद कैंपस में काफी हंगामा हुआ। ये सब देखते हुए  अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)वायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?