लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अहमदाबाद विमान हादसे का वीडियो आया सामने, देखें प्लेन क्रैश का भयंकर मंजर

By संदीप दाहिमा | Updated: June 12, 2025 15:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: अहमदाबाद के विमान हादसे का वीडियो आया सामने, देखें प्लेन क्रैश का भयंकर मंजर

Ahmedabad Plane Crash Video: अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एअर इंडिया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा, '' अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी अपनी वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल पर साझा करेंगे। '' पुलिस ने बताया कि विमान अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब दो बजे उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने कहा, ''हम हताहतों के बारे में विवरण जुटा रहे हैं।'' अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल वाहन मौके पर भेजे गये हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कई घायलों को शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके से काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने गहन बचाव, निकासी और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया।

टॅग्स :अहमदाबादविमान दुर्घटनावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा