लाइव न्यूज़ :

Watch: हाथ में बीयर की केन, पुलिस वेन में जाम छलकाता रहा शख्स, वर्दीधारी रहे नदारद

By अंजली चौहान | Updated: July 12, 2024 16:57 IST

Viral Video:वीडियो में शख्स बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ बीयर के कई कैन का आनंद लेता नजर आ रहा है। वह कैन को पीते हुए और उसे चूमते हुए भी देखा जाता है।

Open in App

Viral Video: पुलिस वैन में एक शख्स के बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स पुलिस की गाड़ी में बैठा है और उसके दोनें हाथ खुले हुए है, जिनमें बीयर की केन है। शख्स बीयर की केन लिए गाड़ी में ही मजे से जाम से जाम छलका रहा है। वहीं, सामने से कोई उसका वीडियो बना रहा है लेकिन कोई भी पुलिस वाला वहां नजर नहीं आ रहा। गौरतलब है कि वायरल वीडियोगुजरात के अहमदाबाद का है जहां साबरमती रिवरफ्रंट के पास यह वीडियो फिल्माया गया है।

वीडियो में, वह व्यक्ति बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ बीयर की कई केन का आनंद लेता हुआ दिखाई दे रहा है। वह बीयर पीते समय कैन को पकड़ता और चूमता हुआ भी दिखाई दे रहा है। यहां तक की गाड़ी में शख्स कैसे और कब पहुंचा इसकी भी कोई जानकारी नहीं। 

गौर करने वाली बात ये है कि गुजरात में एक सम्प्चुअरी कानून लागू है जो मादक पेय पदार्थों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध लगाता है। यह कानून 1 मई 1960 से लागू है जब बॉम्बे राज्य को महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में विभाजित किया गया था। बॉम्बे निषेध अधिनियम, 1949 अभी भी गुजरात राज्य में लागू है हालांकि, इस वीडियो ने कानून पर गहरे सवाल खड़े किए हैं। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोअहमदाबादसोशल मीडियागुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'