लाइव न्यूज़ :

"वचन देती हूं... धोखा नहीं दूंगी", एसडीएम ज्योति मौर्य प्रकरण के बाद राजस्थान में पति-पत्नी के बीच का करार हुआ वायरल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 9, 2023 14:15 IST

यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्य के विवादित प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर राजस्थान की महिला और उसके पति का कथित हलफनामा वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पति को आश्वस्त कर रही है कि वह अधिकारी बनने के बाद उसे धोखा नहीं देगी।

Open in App
ठळक मुद्देज्योति मौर्य विवाद के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पति-पत्नी का समझौते का एग्रीमेंटकथित वायरल एग्रीमेंट में पत्नी पति से वादा कर रही है कि अधिकारी बनने के बाद धोखा नहीं देगीपत्नी एग्रीमेंट में कहती है कि अगर ऐसा हुआ तो वह पति और उसके परिवार को 1 करोड़ रुपया देगी

दिल्ली:PCS Jyoti Maurya-उत्तर प्रदेश के बरेली में एसडीएम पद पर तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य के कथित पति आलोक मौर्या से चल रहे पारिवारिक विवाद में सोशल मीडिया में तरह-तरह से मीम्स और वाद-विवाद चल रहे हैं। पीसीएस अफसर ज्योति के पति आलोक ने उन पर धोखा देने और कथिततौर पर होमगार्ड के कमांडेंट मनीष दुबे के साथ नजदीकियों को लेकर तरह-तरह के आरोप लगाये हैं।

यह प्रकरण न केवल यूपी बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में राजस्थान की महिला और उसके पति के बीच हुआ एग्रीमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पति को आश्वस्त कर रही है कि वह उसे धोखा नहीं देगी। पति-पत्नी के बीच 500 रुपए का स्टाम्प पेपर पर तैयार हुए कथित मसौदे में महिला द्वारा कहा गया है कि वह जयपुर में रहकर राजस्थान प्राशासनिक सेवा की तैयारी कर रही है और परीक्षा में सफल होने पर अपने पति को धोखा न देने की शपथ लेती है।

कथित शपथ पत्र में लिखा है, "अगर मैं कभी भी, कितने भी दिनों में कर्मचारी बन जाती हूं तो अपने पति को धोखा नहीं दूंगी। लेकिन फिर भी अगर ऐसा करने की मेरी मजबूरी हुई तो मुझे मेरे पद से निलंबित कर दिया जाना चाहिए और मैं खुद भी मेरे पति और उनके परिवार को एक करोड़ रुपए का जुर्माना दूंगी।"

मालूम हो कि एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य द्वारा पत्नी के खिलाफ कथित तौर से एक अन्य अधिकारी से नजदीकि बढ़ाने और उनकी हत्या की साजिश का आरोप लगाये जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सफाईकर्मी आलोक मौर्य और पीसीएस पत्नी ज्योति मौर्य का पारिवारिक विवाद समाचार की सुर्खियों में है।

आरोप है कि आलोक ने ज्योति मौर्य को पढ़ा-लिखाया और जब वो साल 2015 में पीसीएस बन गईं तो कुछ सालों के बाद उनकी नजदीकी महोबा में तैनात तत्कालीन होमगार्ड के कमांडेंट मनीष दुबे के साथ हो गई। वहीं आलोक के आरोप पर उत्तर प्रदेश शासन इस पूरे प्रकरण की जांच करवा रहा है। एसडीएम ज्योति मौर्य ने आलोक के साथ तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है लेकिन फिलहाल यह मामला कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है।

नोट: लोकमत समाचार उपरोक्त हलफनामे की पुष्टि नहीं करता है। यह हलफनामा सोशल मीडिया में वायरल है।

टॅग्स :राजस्थानउत्तर प्रदेशSDM
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'