लाइव न्यूज़ :

पटियाला हिंसा के बाद माता दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 14:05 IST

पंजाब के पटियाला में 29 अप्रैल को हुई हिंसा की घटना के बाद एक विवादित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहा है। इसमें एक शख्स माता दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है।

Open in App

पटियाला: पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक निहंग हिंदू देवी दुर्गा को लेकर आपत्तिनजक टिप्पणी करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स ने हिंसा के बाद ये टिप्पणियां की। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है।

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि 'प्रो पंजाब टीवी' के साथ बातचीत करते हुए शख्स कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी हिंदू धर्म के देवी-देवता पर करता है। इस वीडियो की असल क्लिप को प्रो पंजाब टीवी की ओर से अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया गया था। बाद में इसे हटा लिया गया और विवादित हिस्सों को हटाकर दोबारा अपलोड किया गया। हालांकि, इस समय तक विवादित बयान कई लोगों की नजर में आ चुका था और अब इंटरनेट पर ये शेयर किया जा रहा है।

पटियाला हिंसा: खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान भड़की थी हिंसा

पटियाला में 29 अप्रैल को हिंसा भड़की थी। दरअसल खालिस्तान विरोधी जुलूस के मुद्दे पर दो समूहों में झड़प हो गई थी। हिंसा की इस घटना में चार लोग घायल हो गए थे। बाद में पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी। साथ ही कर्फ्यू लगाया गया और मोबाइल इंटरनेट सेवा को भी कई घंटों के लिए बंद किया गया।

पुलिस ने इस बीच रविवार को पंजाब के पटियाला में हुई झड़प के मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार जिले के राजपुरा का निवासी परवाना शुक्रवार की घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह चिन्ना ने कहा कि हरीश सिंगला के साथी शंकर भारद्वाज और जग्गी पंडित नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। सिंगला, ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नामक एक संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष है और उसे बिना अनुमति जुलूस निकालने तथा हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने शनिवार को कहा था कि उसने शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में सिंगला, दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोPatiala
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल