लाइव न्यूज़ :

क्या आपने भी देखा था रघुवर को हराने वाले सरयू राय का यह वायरल डांस वीडियो, हकीकत कुछ और ही है

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 27, 2019 11:49 IST

वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया था। यहां तक कि बहुत से मीडिया संस्थान भी नहीं समझ पाए कि वीडियो की हकीकत क्या है। 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड चुनाव के नतीजों के बाद धोती-कुर्ता पहने और सिर पर पगड़ी लगाए एक शख्स का डांस वीडियो वायरल हुआ था।वीडियो को लेकर कहा गया था कि रघुवर का हराने के बाद सरयू राय ने डांस किया।

झारखंड चुनाव के नतीजों ने इस बार कम ही लोगों को चौंकाया। राजनीतिक विश्लेषक भी सूबे की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी को लेकर संशय रख रहे थे लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि रघुवर दास की हार के बाद सरयू राय के नाम से वायरल हुए डांस वीडियो को देखकर लोगों ने काफी मनोरंजन किया। 

वीडियो में बॉलीवुड फिल्म के हिट गाने 'आपका क्या होगा जनाबे आली' पर मदमस्त होकर नाचते हुए बुजुर्ग को सरयू राय बताया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया था। यहां तक कि बहुत से मीडिया संस्थान भी नहीं समझ पाए कि वीडियो की हकीकत क्या है। 

इस वीडियो के बारे में हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई है। दरअसल, जिस वीडियो के बारे कहा जा रहा है कि उसमें सरयू राय नाचते दिख रहे हैं, यह बात एकदम फर्जी है। वीडियो में एक बुजुर्ग नाच रहा है, यह सही बात है लेकिन वह सरयू राय नहीं है क्योंकि करीब दो साल पहले इसे 'ताऊ का डांस' और 'दादा जी का डांस' जैसे कैप्शन से यूट्यूब चैनल्स पर अपलोड किया जा चुका था।

वीडियो को सबसे पहले 18 जनवरी 2017 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। 

इंडिया टुडे के मुताबिक, वीडियो की जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि महताब हुसैन नाम के फेसबुक यूजर ने इसे झारखंड नतीजों से जोड़कर पेश किया था, जिसके बाद वीडियो वायरल होने लगा। 

एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया वीडियो-

इस वीडियो के बारे में सवाल किए जाने पर सरयू राय ने मीडिया को बताया था, ''मैं वह आदमी नहीं हूं जो वीडियो में नाच रहा है। मुझे यह भी पता नहीं कि उस वीडियो में कौन नाच रहा है लेकिन मैं उसके सेंस ऑफ ह्यूमर की सराहना करूंगा। वीडियो को सही वक्त और सही मौके पर जारी किया गया है।''

बता दें कि सरयू राय ने विधानसभा चुनाव में झारखंड के जमशेदपुर पूर्व से सीएम रहे रघुवर दास को हराया है। वह रघुवर की कैबिनेट का हिस्सा भी रह चुके हैं। पार्टी से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें सफलता मिली।

टॅग्स :सरयू रायवायरल कंटेंटवायरल वीडियोरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल