लाइव न्यूज़ :

धोती-कुर्ता पहन अभिजीत बनर्जी के नोबेल प्राइज लेते तस्वीर इंटरनेट पर छाई, लोगों ने कहा- भारत को गर्व है

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 11, 2019 13:43 IST

अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और मिशेल क्रेमर को नोबेल पुरस्कार वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए नवोन्मेषी प्रयासों की खातिर मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देएस्थर डुफ्लो, जिन्होंने पुरस्कार को साझा किया, उन्होंने भी नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी।तस्वीर को शेयर कर हजारों लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि  अभिजीत बनर्जी ने धोती-कुर्ता पहन देश की संस्कृति को गौरवान्वित किया है। 

भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभिजीत बनर्जी भारतीय वेशभूषा पहनकर नोबेल पुरस्कार लेने पहुंचे थे। अभिजीत बनर्जी का देसी बंगाली लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है। अभिजीत बनर्जी ने धोती-कुर्ता पहना था। तस्वीर को शेयर कर हजारों लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि अभिजीत बनर्जी ने धोती-कुर्ता पहन देश की संस्कृति को गौरवान्वित किया है। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिजीत बनर्जी ने सार्वजनिक तौर पर पहली बार भारतीय वेशभूषा पहनी है।

अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और मिशेल क्रेमर को नोबेल पुरस्कार वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए नवोन्मेषी प्रयासों की खातिर मिला है। एस्थर डुफ्लो, जिन्होंने पुरस्कार को साझा किया, उन्होंने भी नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, उनके सहयोगी मिशेल क्रेमर ने सूट पहना हुआ था। एस्थर डुफ्लो अभिजीत बनर्जी की पत्नी हैं।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया <blockquote class="twitter-tweet">

Esther Duflo in that saree, Abhijit Banerjee in dhuti-panjabi. Take that, West. 🔥#NobelPrizehttps://t.co/kJaquIzICG

— Ananya Bhattacharya (@ananya116) December 10, 2019

नोबेल पुरस्कार के लिए चुने जाने पर अभिजीत बनर्जी को राज्यसभा में दी गई बधाई

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार के लिए चुने जाने पर अभिजीत बनर्जी को मंगलवार को राज्यसभा में बधाई दी गई। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने अभिजीत बनर्जी की इस उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए नवोन्मेषी प्रयासों की खातिर बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और मिशेल क्रेमर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। नायडू ने कहा कि बनर्जी का इस सम्मान के लिए चुना जाना भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने बनर्जी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि गरीबों के कल्याण के लिए उनके प्रयोग जारी रहेंगे। सदन में मौजूद सदस्यों ने भी मेजें थपथपा कर बनर्जी को बधाई दी। 

टॅग्स :अभिजीत बनर्जीनोबेल पुरस्कारवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल