लाइव न्यूज़ :

आप विधायक सौरभ भारद्वाज करेंगे हर मंगलवार सुंदरकांड का पाठ, यूजर्स बोले-कोई है रे, आरती की थाली लाओ रे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2020 17:37 IST

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने सुंदर कांड का पाठ शुरू कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव में हनुमान चालीसा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कनाट प्लेस स्थित मंदिर जाना चर्चा में रहा बीजेपी नेता भी मानते हैं कि दिल्ली चुनाव में केजरीवाल पर हनुमान जी कृपा बरसी है.

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया है कि वह मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ आयोजित करेंगे। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से विधायक हैं। उन्होंने ट्वीट करके बताया, हर महीने के पहले मंगलवार को सुन्दर कांड का पाठ अलग अलग इलाकों में किया जाएगा।

सौरभ भारद्वाज के ट्वीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा की तस्वीर डालकर ट्विटर यूजर्स फनी कमेंट कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में न्यूज चैनल्स पर हनुमान चालीसा गाकर अरविंद केजरीवाल ने चुनावी अभियान शुरू कर किया था। अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद 11 फरवरी को कनाट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन किया।

जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा था कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिली। आप की हैट्रिक पर रैना ने  कहा, ‘‘केजरीवाल हनुमानजी के कारण दिल्ली चुनाव जीत गए क्योंकि उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया नहीं तो वह नहीं जीतते। ’’  उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (केजरीवाल) पहली बार हनुमानजी को याद किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्हें पवनपुत्र का आशीर्वाद मिला।’’

 अरविंद केजरीवाल के कनाट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाने पर खूब राजनीति भी हुई थी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार फरवरी को दिल्ली में चुनावी रैली में कहा था, ‘‘अब केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में आप औवेसी को भी यह पढ़ते हुए देखेंगे। निश्चित रूप से ऐसा होगा।''

टॅग्स :हनुमान जीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो