लाइव न्यूज़ :

बिहार के विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में आया मुर्रा भैंसा, शराब नहीं मिलने से हो गया सुस्त, डाइट में लेता रोजाना दो बीयर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2024 17:13 IST

भैंसा के मालिक रामजतन यादव ने बताया कि यह संतरा, गेहूं, दाल, चना, दलिया खाता है और घी पीता है। इसके साथ ही राजा को डेली दो बीयर भी दी जाती है। लेकिन बिहार में शराबबंदी के कारण इसे बीयर नहीं मिल पा रहा है, जिससे भैंसा सुस्त हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमालिक के मुताबिक यह भैंला संतरा, गेहूं, दाल, चना, दलिया खाता है और घी पीता हैइसके साथ ही राजा नाम के इस भैंसा को डेली दो बीयर भी दी जाती हैलेकिन बिहार में शराबबंदी के कारण इसे बीयर नहीं मिल पा रही है

पटना: बिहार के विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में आया मुर्रा नस्ल का भैंसा शराब नहीं मिलने से सुस्त हो गया। इसके मालिक रामजतन यादव ने बताया कि यह संतरा, गेहूं, दाल, चना, दलिया खाता है और घी पीता है। इसके साथ ही राजा को डेली दो बीयर भी दी जाती है। लेकिन बिहार में शराबबंदी के कारण इसे बीयर नहीं मिल पा रही है, जिससे भैंसा सुस्त हो गया है। 

बता दें कि यह भैंसा यूपी के बनारस से आया है और इसकी कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपए हैं। भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका नाम राजा है। वहीं, मेला में आने वाले लोग लाइन में लगकर इसके साथ सेल्फी ले रहे हैं। भैंसा के मालिक रामजतन यादव का कहना है कि एक दिन पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी। वह यहां छोटे सरकार के नाम से फेमस हैं। 

उन्होंने राजा को देखा। उनका कहना कि मेरा भैंसा 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जिसको सिर्फ अनंत सिंह ही खरीद सकते हैं। उनके अलावा बिहार में कोई दूसरा आदमी ये भैंसा नहीं खरीद सकता है। इस बीच रविवार को अनंत सिंह सोनपुर घूमने आये थे, उन्होंने इस भैंसे को देखा और उसके मालिक से भी बातचीत की। 

भैंसे के मालिक ने अनंत सिंह को भैंसे की खासियत को बताया। अनंत सिंह भैंसे के पास पहुंचते ही बोले की 'खड़ा कर'... क्या खाता है? इस दौरान अनंत सिंह अपने मुछों पर ताव देते भी नजर आए। इस दौरान भैंस के मालिक से अनंत सिंह ने भैंस के खानपान, देखरेख से जुड़ी विभिन्न जानकारी ली। 

साथ ही मालिक को कहा कि वो इस भैंसे को खरीद लेते, लेकिन वो भैंसा नहीं रखते हैं। बता दें कि इस मेले में अनंत सिंह का लाडला घोड़ा भी आया था। अनंत सिंह का घोड़ा सोनपुर मेला में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें घोड़े के रखरखाव के लिए रोज 4 हजार रुपए खर्च करना पड़ रहा है। 

इस मेले में अनंत सिंह के तीन घोड़े आए हैं एक का नाम लाडला, दूसरा प्यारा और तीसरा दुलारा है। ये घोड़े जौ, चना, दुभ और काजू खाता है। अनंत सिंह को देख उनका घोड़ा दौड़ते हुए उनके पास पहुंचा वहीं इस दौरान उनके बेटे भी घुड़सवारी करते नजर आए।

टॅग्स :बिहारअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO