लाइव न्यूज़ :

80 की उम्र में अनोखा फैसला, ज़िंदा रहते बनवाई अपनी कब्र

By संदीप दाहिमा | Updated: December 31, 2025 14:16 IST

तेलंगाना के जगतियाल जिले में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग ने जीवित रहते हुए ही अपनी कब्र खुदवाई है जो लक्ष्मीपुरम गांव में उनकी पत्नी की कब्र के पास बनाई गई है। अपनी कब्र बनवाने वाले बुजुर्ग नक्का इंद्रय्या ने कब्र वाली जगह पर जीवन और मृत्यु के सत्य को दर्शाने वाला संदेश लिखी एक पट्टिका भी लगवाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे80 की उम्र में अनोखा फैसला, ज़िंदा रहते बनवाई अपनी कब्र

तेलंगाना के जगतियाल जिले में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग ने जीवित रहते हुए ही अपनी कब्र खुदवाई है जो लक्ष्मीपुरम गांव में उनकी पत्नी की कब्र के पास बनाई गई है। अपनी कब्र बनवाने वाले बुजुर्ग नक्का इंद्रय्या ने कब्र वाली जगह पर जीवन और मृत्यु के सत्य को दर्शाने वाला संदेश लिखी एक पट्टिका भी लगवाई है। ग्रेनाइट से बनी इस कब्र का निर्माण तमिलनाडु से आए राजमिस्त्रियों की मदद से करीब 12 लाख रुपये की लागत से किया गया। इंद्रय्या ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, “मैंने चार-पांच घर, एक स्कूल और एक चर्च बनवाया है और अब अपनी कब्र भी। मैं बहुत खुश हूं। कब्र बनवाने से कई लोगों को दुख होता है, लेकिन मुझे खुशी है।”

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कब्र बनाई गई है, वहां जाना उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा है। वह नियमित रूप से वहां जाकर आसपास की सफाई करते हैं, पौधों को पानी देते हैं और कुछ समय वहां बिताते हैं। चार बच्चों के पिता इंद्रय्या ने अपने परिवार में अब तक नौ शादियां करवाई हैं। बुजुर्ग ने कहा कि उन्होंने अपनी कब्र इसलिए पहले से बनवाई है ताकि उनकी मृत्यु के बाद उनके बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। दार्शनिक अंदाज में इंद्रय्या ने कहा कि मृत्यु अटल है और कोई भी व्यक्ति अपने साथ धन-दौलत लेकर नहीं जा सकता।

टॅग्स :अजब गजबतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

ज़रा हटकेVIDEO: शेरनी ने किया गाय का शिकार, पर्यटक रह गए दंग, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?