Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे को काफी ऊंचाई से गिरते हुए देखा गया है। बच्चा एडवेंचर (Adventure) करने के लिए एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ तक रस्सियों के सहारे जा रहा था तभी यह घटना घटी है। हालांकि इस घटना के बाद बच्चे की हालत कैसी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
लेकिन इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद ऐसा कहा जा सकता है बच्चे की हालत काफी खराब हो सकती है। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है और इसे खूब शेयर भी कर रहे है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ काफी तेजी से खींच भी रहा है।
क्या दिखा वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कैसे केवल रस्सी के सहारे एक शख्स एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ तक जा रहा है। शख्स के साथ एक बच्चा भी है जो रस्सी के जरिए वह भी दूसरे कोने जा रहा है। क्लिप में देखा गया है कि आगे-आगे बच्चा जा रहा है और पीछे से शख्स जा रहा है।
ऐसे में कुछ दूर जाने के बाद अचानक बच्चे की रक्षा के लिए लगा गार्ड खुल जाता है और वह काफी तेजी से नीचे गिर जाता है। बच्चे को गिरता शख्स भी देखता है और दूर खड़े वीडियो बना रहे उसके माता पिता भी उसे देख रहे है लेकिन घटना के समय कोई उसे बचा नहीं पाया और वह गहराई में जा गिरा है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, यह घटना मेक्सिको के मॉन्टेरी स्थित एक पार्क का बताया जा रहा है। दावा है कि एक कोने से दूसरे कोने जाते समय बच्चा 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाता है। बच्चे की उम्र छह साल बताई जा रही है। क्लिप में वीडियो रिकॉर्डिंग के समय कुछ आवाजे भी सुनी जा रही है जो दूसरी भाषा में बात करते हुए सुना गया है।
वीडियो देख कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है और पूछा है कि घटना के बाद क्या बच्चा सुरक्षित है। यही नहीं कुछ यूजर्स ने घटना पर हैरानी जताई है और बच्चे के प्रति हमदर्दी वक्त की है।