लाइव न्यूज़ :

वीडियो: रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठी महिला ने 3 साल की बच्ची को अचानक दिया जोर से धक्का, लड़की जा गिरी पटरी पर और फिर.....

By आजाद खान | Updated: January 1, 2023 16:47 IST

बताया जा रहा है कि बच्ची के पटरी पर गिर जाने से उसने गंभीर सिर दर्द की शिकायत की है और ऐसे में उसके माथे में पर लाल रंग का दाग भी पड़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला द्वारा एक बच्ची को प्लेटफॉर्म से धक्का देते हुए देखा गया है। ऐसे में इस आरोप में आरोपी महिला को गिरफ्तार भी किया गया है।

वॉशिंगटन डीसी: सोशल मीडिया पर अमेरिका की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसे कथित तौर पर एक छोटी सी बच्ची को रेलवे प्लेटफॉर्म से ट्रेन की पटरियों फेंकते हुए देखा गया है। 32 साल की महिला को इस आरोप में गिरफ्तार भी किया गया है। 

मामले में बोलते हुए अधिकारियों ने कहा है कि आरोपी महिला को बिना जमानत के रखा गया है। जिला अटॉर्नी के कार्यालय की माने तो इस हादसे के बाद बच्ची ने सिर दर्द की शिकायत की है और उसके माथे पर लाल रंग का निशान भी पड़ गया है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक तीन साल की बच्ची खड़ी है। तभी इतने में उसके पास बैठी आरोपी महिला उठती है और कथित तौर पर बच्ची को जोर से धक्का दे देती है। इस वीडियो को MrAndyNgo नामक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। 

महिला द्वारा धक्का देने के बाद बच्ची प्लेफॉर्म से गिर जाती है और पटरियों में जाकर फंस जाती है। ऐसे में प्लेटफॉर्म में मौजूद लोग बच्ची को बचाते है और उसे सुरक्षित बाहर निकालते है। उस बच्ची को लेकर जिला अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि इस हादसे के बाद उसे गंभीर सिर दर्द हुआ है और उसके माथे पर एक छोटा सा लाल निशान भी पड़ गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त घटी है जब आरोपी महिला नॉर्थईस्ट पोर्टलैंड के गेटवे ट्रांजिट सेंटर मैक्स प्लेटफॉर्म पर बैठी थी और शायद ट्रेन का इंतेजार कर रही थी। ऐसे में जिला अटॉर्नी के कार्यालय की अगर माने तो बच्ची को बिना किसी उसकावे के महिला ने उसे प्लेटफॉर्म से धक्का दे दिया था। इस आरोप में आरोपी महिला ब्रायनना वर्कमैन (Brianna Workman) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पर हमला करने, हमले का प्रयास करने, सार्वजनिक परिवहन में हस्तक्षेप करने, अव्यवस्थित आचरण करने और लापरवाही से दूसरे व्यक्ति को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोUSA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?