लाइव न्यूज़ :

30 साल तक एक महिला ऐसे बनी रही पुरूष, मर्दों की तरह रखती थी छोटे बाल पहनती थी लूंगी-शर्ट, आखिर क्यों? वजह जान कर आप भी हो जाएंगे हैरान

By आजाद खान | Updated: May 14, 2022 11:44 IST

30 साल पहले जब पेचियाम्माल ने काम करना चाहा तो उत्पीड़ना का सामना करना पड़ा था, ऐसे में वह तंग आकर पुरूष का वेश बना लिया था ताकि वह अपनी बेटी को सही से पाल सके।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में एक महिला के 30 साल तक पुरूष बने रहने का मामला सामने आया है। उसने ऐसा सिर्फ अपनी बेटी के पालन-पोषण के लिए किया है। महिला अपनी आगे की जीवन में भी पुरूष ही बने रहना चाहती है।

चेन्नई: तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक महीले के 30 साल तक पुरूष बनने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला ने खुद को पुरूष के वेश इतने सालों तक अपने आप को इसलिए छुपाकर रखा था ताकि वह अपने छोटी सी बच्ची को पाल-पोषण कर सके। इसके चलते पिछसे 30 सालों में महिला को बहुत सी मुसिबतों का भी सामना करना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, 30 साल पहले थूथुकुडी के कटुनायक्कनपट्टी गांव की रहने वाली 20 वर्षीय पेचियाम्माल की शादी एक शख्स से हुई। शादी के 15 दिन बाद उसके पति की मौत हो गई थी जिसके बाद उसे एक बेटी हुई थी। पति के मौत के बाद पेचियाम्माल के सामने बेटी के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी थी। 

क्यों पेचियाम्माल बनी मुथु

घर का खर्चा और बेटी के पालन-पोषण के लिए पेचियाम्माल ने काम करना शुरू किया जहां उसे हर रोज उत्पीड़न को सहना पड़ रहा था। इससे परेशान होकर उसने एक दिन पुरूष बनने की ठान ली ताकि वह बिना किसी उत्पीड़न के वह काम कर पाए जिससे अपनी बेटी का पालन-पोषण कर पाए। पेचियाम्माल दूसरी शादी नहीं करना चाहती थी और उसका एक ही उद्देशय था कि वह कैसे भी करके अपने बेटी को पालेगी। इसके लिए उसने अपनी चाल-ढाल को पुरूषों जैसा किया और अपने कपड़ों के साथ अपना नाम भी पुरूषों जैसा मुथु रखा था। 

बेटी के लिए मां ने बनाया पुरूषों का वेश

पेचियाम्माल मर्दों जैसे अपने बाल कटवाए और लूंगी और शर्ट पहनकर छोटे-मोटे जगहों पर काम करने लगी थी। उसने बाताया कि वह इस वेश में चेन्नई और थूथुकुडी में कई काम किए हैं। उसने होटलों और चाय की दुकानों भी काम किया है। वह पेंटर और 100 दिन के काम को भी किया है। पेचियाम्माल के काम को देखते हुए जहां भी वह काम करती थी लोग उन्हें ‘अन्नाची’ कहते थे जो एक पुरुषों को दी जाने वाली पारंपरिक नाम होते हैं। उनके परोट्टा और चाय की दुकानों पर काम करने के लिए लोग उन्हें ‘मुथु मास्टर’ के नाम से भी बुलाते थे। 

बसों में भी पुरूषों वाली सीट पर बैठती थी

पेचियाम्माल ने बताया कि उसने अपनी सारे दस्तावेज मुथु की पहचान पर बनवाया है। उसके आधार, वोटर आईडी और बैंक के खातों में मुथु ही नाम है। पेचियाम्माल के अनुसार, वह बस में भी पुरूषों वाली सीट पर ही बैठती थी जबकि राज्य सरकार ने बसों में महिलाओं के सफर को फ्री कर दिया था। उसके पुरूष होने के कारण वह कई योजनाओं से अपात्र है और उनका कहना है कि अगर उन्हें पेंशन मिलता है तो वह पूरे जवीन एक मर्द की तरह ही अपना जीवन बिताना चाहती है। आपको बता दें कि पेचियाम्माल ने अपनी बेटी षणमुगसुंदरी का पालन पोषण कर उसकी शादी कर दी है। उसकी बेटी की भी यही इच्छा है कि उसकी मां को पेंशन मिले।  

टॅग्स :Tamil Naduweirdचाय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी