लाइव न्यूज़ :

फोटो: केवल जहाज के पतवार पर बैठकर 3 लोगों ने किया 32000 किलोमीटर का खतरनाक सफर तय, पलायन के लिए ऐसे किया 11 दिन की सबसे भयावह यात्रा

By आजाद खान | Updated: December 3, 2022 00:03 IST

इस तरह के पलायन पर बोलते हुए रेड क्रॉस ने कहना है कि पिछले साल 20 हजार से अधिक प्रवासी पश्चिम अफ्रीकी तट रेखा से कैनरी द्वीप में आए थे जिसमें 1100 से अधिक लोग समुद्र में ही मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन जाने के लिए तीन लोगों ने 32000 का खतरनाक सफर तय किया है। इसके लिए वे 11 दिन जहाज के पतवार पर बैठकर स्पेन पहुंचे है। बताया जा रहा है कि उनके स्पेन आने का कारण गरीबी, हिंसक संघर्ष और नौकरी के अवसर हो सकते है।

Viral Video: स्पेन के तट रक्षकों (Spanish Coast Guard) ने तीन लोगों को बचाया है और उन्हें सुरक्षित निकाला है जो एक जहाज के पतवार पर सवार हो कर करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा तय की है। तट रक्षकों द्वारा इन लोगों का एक फोटो भी शेयर किया गया है जिसमें उन्हें जहाज के पतवार पर बैठे हुए देखा गया है। 

बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों में छुप-छुपा कर स्पेन में पलायन की केस में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि ये लोग चुपके से स्पेन में घुसने के लिए यह तरीका अपनाया है और इतना कठिन सफर तय किया है। 

क्या है पूरा मामला

शिप-ट्रैकिंग वेबसाइट मरीन ट्रैफिक के अनुसार, ये तीन लोग करीब 3200 किलोमीटर का सफर तय करते हुए नाइजीरिया (Nigeria) से कैनरी द्वीप (Canary Islands) पहुंचे है। ऐसे में इनकी यह तस्वीरें स्पेन के तट रक्षकों द्वारा सोमवार को शेयर किया गया है जिसमें उन्हें जहाज के पतवार पर बैठे हुए देखा गया है। 

ऐसे में दावा यह यह किया जा रहा है कि ये लोग प्रवासियों को तेल और रासायनिक टैंकर अल्थिनी II (Althini II) नामक जहाज के पतवार (Rudder) पर बैठकर करीब 11 दिन तक इसी हालत में यात्रा कर यहां पहुंचे है। बताया जा रहा है कि जब वे स्पेन के तट पर पहुंचे थे तो तट रक्षकों ने उन्हें वहां से उतारा था और उनका इलाज किया था। 

पिछले कुछ सालों में बढ़ी पलायन की घटना

आपको बता दें कि स्पेन के स्वामित्व वाला कैनरी द्वीप अफ्रीकी प्रवासियों को बहुत पसंद है। वे अकसर इस ट्वीप को यहां आने और बसने के लिए इस्तेमाल करते है। ये द्वीप इन लोगों के लिए एक लोकप्रिय प्रवेश द्वार है जिससे वे यूरोप में आसानी से एंट्री पा सकते है। 

ऐसे में स्पैनिश डेटा की अगर माने तो पिछले एक साल की तुलना में पिछले पांच में महीने में पलायन के ऐसे मामलों में 51 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं अगर रेड क्रॉस की माने तो पिछले साल 20 हजार से अधिक प्रवासी पश्चिम अफ्रीकी तट रेखा से कैनरी द्वीप में आए थे जिसमें 1100 से अधिक लोग समुद्र में ही मारे गए थे। ऐसे पलायन के पीछे संगठन गरीबी, हिंसक संघर्ष और नौकरी के अवसरों को कारण मान रहा है। 

टॅग्स :अजब गजबSpainनाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो