लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 3 लड़कों ने एजेंट के जरिए की शादी, फिर शौच का बहाना बनाकर फरार हुई दुल्हनें

By अनुराग आनंद | Updated: January 20, 2021 15:28 IST

महाराष्ट्र में तीन लड़कों ने एक ही एजेंट के माध्यम से तीन अलग-अलग लड़कियों से शादी की। इसके बाद क्या हुआ यह पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे...

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस बीच एजेंट ने दुष्परिणाम की धमकी दी।फर्जी शादी गिरोह के इन लोगों के पास से पुलिस ने 30000 रूपये एवं कुछ मोबाइल फोन बरामद किये।

जालना: महाराष्ट्र के जालना में पुलिस ने दुल्हन दिलाने का वादा करके अन्य राज्यों खासकर गुजरात के अमीर दुल्हों को ठगने के एक गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है और तीन महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस ठगी के शिकार हुए गुजरात के तीन व्यक्तियों ने अपने वास्ते दुल्हन ढूंढने के लिए जालना जिले में राहुल नामक ‘एजेंट’ से संपर्क किया था । आरोपी ने उनसे कथित रूप से कुछ हजार रूपये लिये थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी और उसके सहयोगी ने इन तीनों का तीन महिलाओं से परिचय करवाया और फिर वे आठ जनवरी को परिणय सूत्र में बंध गये। उन्होंने बताया कि नव-विवाहित दंपति जब एक एसयूवी से गुजरात के लिए रवाना हुए, तब महिला रास्ते में शौच का बहाना बनाकर उतर गयीं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस बीच एजेंट ने दुष्परिणाम की धमकी दी और गुजरात चले जाने को कहा। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जालना से तीन महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, फर्जी शादी गिरोह के इन लोगों के पास से पुलिस ने 30000 रूपये एवं कुछ मोबाइल फोन बरामद किये। इस संबंध में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :जलनामहाराष्ट्रकेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO