लाइव न्यूज़ :

इस महिला को नाक की सर्जरी कराना पड़ा महंगा, जान बचाने के लिए काटने पड़ें दोनों पैर

By स्वाति सिंह | Updated: December 29, 2020 14:28 IST

25 साल की एक महिला सेविंक सेक्लिक ने इस्तानबुल के एक प्राइवेट अस्पताल से नाक छोटी कराने के लिए 'नोज़ रिडक्शन सर्जरी' करवाई थी। लेकिन एक दिन यही सर्जरी उसके पैर गंवाने की वजह बन जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्किश प्लास्टिक सर्जरी क्लीनिक से नाक की सर्जरी करवाने के बाद उसे मजबूरन घुटनों से नीचे अपनी दोनों टांगे कटवानी पड़ीलेकिन घर जाने के बाद से ही सेंविंक को बुखारे हुआ।अस्पताल वालों ने उससे कहा कि सभी लक्षण साधारण हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।

एक लड़की को नाक की सर्जरी करवाना बहुत भारी पड़ गया। एक तुर्किश प्लास्टिक सर्जरी क्लीनिक से नाक की सर्जरी करवाने के बाद उसे मजबूरन घुटनों से नीचे अपनी दोनों टांगे कटवानी पड़ी। दरअसल, यहां 25 साल की एक महिला सेविंक सेक्लिक ने इस्तानबुल के एक प्राइवेट अस्पताल से नाक छोटी कराने के लिए 'नोज़ रिडक्शन सर्जरी' करवाई थी। लेकिन एक दिन यही सर्जरी उसके पैर गंवाने की वजह बन जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 मई 2014 को करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी हालत ठीक थी तो डॉक्टर्स ने घर भेज दिया। लेकिन घर जाने के बाद से ही सेंविंक को बुखारे हुआ। हालांकि, इस बात पर अस्पताल ने बताया कि उसकी हालत नार्मल है। एक सप्ताह बाद जब वो डॉक्टर्स से मिलने अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया था। मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें अस्पताल वालों ने उससे कहा कि सभी लक्षण साधारण हैं और घबराने की कोई बात नहीं है। सर्जरी के बाद अक्सर इस तरह के लक्षण सामने आते हैं। 

वहीं, सेविंक के भाई ने बताया, 'सर्जरी के बाद खाना-पीना छूटने से उसकी बहन लगातार बीमार रहने लगी थी। उसकी टांगों का रंग काला पड़ चुका था। हालत बहुत ज्यादा गंभीर होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।' वहीं, इमरजेंसी डॉक्टर्स ने 9 जून को परिवार वालों से कहा कि सेविंक ब्लड पॉयजनिंग की समस्या से जूझ रही है। अब उसकी जान बचाने के लिए पैर काटने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। आखिरकार सेविंक की जान बचाने के लिए डॉक्टर्स को उसके घुटनों से नीचे तक पैर काटने ही पड़े।

इस घटना के बाद सेविंक ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और एक करोड़ रुपए (177,399 ऑस्ट्रेलियन डॉलर) के मुआवजे की मांग की है। वहीं, अस्पताल स्टाफ का कहना है कि इस घटना के लिए उन्हें दोषी ठहराना सही नहीं है। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। कोर्ट ने इस मामले पर एक्सपर्ट रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद अगले साल अप्रैल में इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल