लाइव न्यूज़ :

पराठे पर 18% और रोटी पर 5% GST लगाने का फैसला, लोगों ने सोशल मीडिया पर ली चुटकी, कहा- इतना भेदभाव क्यों  

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 12, 2020 20:39 IST

GST: एक निजी फूड मैन्‍युफैक्चरिंग कंपनी ने अपील की थी कि पराठे को खाखरा, प्लेन चपाती या रोटी की कैटिगरी में रखा जाना चाहिए, जिसके बाद अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने इससे साफ इनकार कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देएएआर की कर्नाटक बेंच ने पराठे को 18 फीसदी स्लैब में रखा है, जबकि रोटी को 5% के स्लैब में रखा है। गलुरू की आईडी फ्रेश फूड (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कई खाद्य पदार्थ तैयार करती है।

बेंगलुरु: आमतौर पर पराठा और रोटी में कोई फर्क नहीं समझा जाता है, लेकिन वस्‍तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में इसमें बड़ा अंतर रखा गया है। दरअसल, अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (एएआर) की कर्नाटक बेंच ने पराठे को 18 फीसदी स्लैब में रखा है, जबकि रोटी को 5% के स्लैब में रखा है। इस मामले के सामने आने के बाद ट्विटर पर एकाएक रोटी-पराठा ट्रेंड करने लगा और लोगों ने जमकर मीम्स बनाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी फूड मैन्‍युफैक्चरिंग कंपनी ने अपील की थी कि पराठे को खाखरा, प्लेन चपाती या रोटी की कैटिगरी में रखा जाना चाहिए, जिसके बाद अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने इससे साफ इनकार कर दिया। 

कर्नाटक राज्य के फैसले को लेकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'देअभी देश जब कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है, तो यह बात आपको चकित कर सकती है कि हम पराठे को लेकर चिंतित हैं। मुझे पूरा यकीन है कि भारतीय जुगाड़ कौशल से 'परोटीस' (पराठा+रोटी) की नई नस्ल तैयार होगी जो किसी भी वर्गीकरण को चुनौती देगी।'

ट्विटर पर कांग्रेस के नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट करते हुए ये लिखा है। आपको बता दें, गलुरू की आईडी फ्रेश फूड (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कई खाद्य पदार्थ तैयार करती है। वह रेडी टु कुक भोजन जैसे इडली, डोसा, पराठा, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थ सप्लाई करती है। कंपनी ने याचिका में कहा था कि गेहूं से बने पराठे और रोटी पर एक समान जीएसटी दर लगाने का आदेश दिया जाए।

टॅग्स :जीएसटीट्विटरसोशल मीडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?