लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः 15 साल पुराने आम के पेड़ पर लगते हैं 121 तरह के आम 

By वैशाली कुमारी | Updated: July 17, 2021 17:31 IST

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर डिस्टिक में एक ऐसा 15 साल पुराना आम का पेड़ है जिस पर 121 तरह के आम लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे एक साइंस एक्सपेरिमेंट का नतीजा है जिसे हॉर्टिकल्चर एंड ट्रेनिंग सेंटर के एक्सपोर्ट ने किया था इस एक्सपेरिमेंट के लिए एक 15 साल पुराने आम के पेड़ को चुना गया, जो आज एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैउत्तर प्रदेश के सहारनपुर डिस्टिक में एक ऐसा 15 साल पुराना आम का पेड़ है जिस पर 121 तरह के आम लगते हैं

आम तो हम सब का चहेता होता है, तभी तो उसे फलों का राजा कहते हैं। दुनिया में आम के कई प्रकार हैं, जिसमें से पंद्रह सौ प्रकार के आम भारत में पाए जाते हैं। आपने टू इन वन या थ्री इन वन जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी 121 इन वन सुना है। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 15 साल पुराना एक ऐसा आम का पेड़ है, जिस पर 121 तरह के आम लगते हैं।

आपको यह पढ़कर जरूर विश्वास नहीं हो रहा होगालेकिन यह झूठ नहीं बल्कि 100 फीसद सच है। बता दें कि यह एक साइंस एक्सपेरिमेंट का नतीजा है, जिसे हॉर्टिकल्चर एंड ट्रेनिंग सेंटर के विशेषज्ञों ने किया था। यह एक्सपेरिमेंट 5 साल पहले किया गया था, आम के एक नए प्रकार को जन्म देने के लिए। जिससे लोग एक नई किस्म के आम के स्वाद का आनंद ले सकें। इस एक्सपेरिमेंट के लिए एक 15 साल पुराने आम के पेड़ को चुना गया, जो आज आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

ज्वाइंट डायरेक्टर आफ हॉर्टिकल्चर एंड ट्रेनिंग सेंटर के भानु प्रकाश राम ने कहा, ‘हम एक नए आम की प्रजाति बनाने पर काम कर रहे हैं ताकि और बेहतर तरह के आम उगाए जा सके। वहीं इस तकनीक का इस्तेमाल आम लोग भी कर सकेंगे।‘

न्यूज एजेंसी एएनआई कि रिपोर्ट के अनुसार, इस पेड़ पर पाए जाने वाले आमों में दशहरी, चौंसा, रामकेला, अम्रपाली, सहारनपुर अरूण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरव, सहारनपुर चौक आदि शामिल हैं। बता दें कि सहारनपुर का नाम आम की सबसे ज्यादा पैदावार देने वाले शहर के रूप में लिया जाता है।

टीम इस आम की खेती को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए काम कर रही है। वहीं रिसर्च के दौरान इस 15 साल पुराने आम के पेड़ पर 121 तरह के आम को उगाने के लिए एक तकनीक के जरिये अलग-अलग तरह के आम की किस्मों की शाखाओं को लगाया गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी