लाइव न्यूज़ :

इटली से आ रही है 1200 साल पुरानी भगवान बुद्ध की प्रतिमा, जानिए क्या है खासियत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 16, 2022 15:25 IST

साल 2000 में बिहार के नालंदा जिले के देवीस्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरों ने बुद्ध की इस प्रतिमा को गायब कर दिया था। ‘अवलोकितेश्वर पद्मपाणि’ मुद्रा वाली इस प्रतिमा में भगवान बुद्ध अपने बाएं हाथ में कमल लिए खड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार इटली से भगवान बुद्ध की मूर्ति को स्वदेश वापस ला रही हैकरीब 1200 साल पुरानी यह बुद्ध प्रतिमा 8वीं से 12वीं शताब्दी के मध्य की बताई जा रही हैसाल 2000 में बिहार के नालंदा जिले के देवीस्थान कुंडलपुर मंदिर से यह प्रतिमा चोरी हुई थी

दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने इस समय एक मुहिम छेड़ रखी है, जिसके तहत विदेशों में चोरी से या फिर किसी अन्य तरह से भेजी गईं प्राचीन मूर्तियां और कलाकृतियों को स्वदेश लाया जा रहा है। सरकार के इन्हीं प्रयासों के कारण साल 2014 के बाद से अब तक 42 महत्वपूर्ण मूर्तियों और पुरानी विरासतों को विदेशों से वापस लाया गया है।

इसी क्रम में अब मोदी सरकारइटली से भगवान बुद्ध की ऐसी मूर्ति को देश वापस ला रही है, जिसकी चोरी आज से लगभग 22 साल पहले हो गई थी। जानकारी के मुताबिक करीब 1200 साल पुरानी भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा 8वीं से 12वीं शताब्दी के मध्य की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक साल 2000 में बिहार के नालंदा जिले के देवीस्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरों ने बुद्ध की इस प्रतिमा को गायब कर दिया था। ‘अवलोकितेश्वर पद्मपाणि’ मुद्रा वाली इस प्रतिमा में भगवान बुद्ध अपने बाएं हाथ में कमल लिए खड़े हैं।

इस मामले में जो सूचना मिल रही है, उसके अनुसार चोरों ने सबसे पहले इस बुद्ध प्रतिमा को फ्रांस में बेचा, थोड़े समय फ्रांस की कला दीर्घा में रहने के बाद यह बुद्ध प्रतिमा फ्रांस से इटली पहुंची और अब सिंगापुर इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट और आर्ट रिकवरी इंटरनेशनल के प्रयासों से यह स्वदेश वापस आ रही है।

मालूम हो कि मोदी सरकार हाल ही में कनाडा से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को भी वापस लायी है। मां अन्नपूर्णा की ऐतिहासिकत प्रतिमा का दोबारा प्राण प्रतिष्ठा करके काशी में स्थापित किया गया। मां अन्नपूर्णा की वह मूर्ति 18वीं शताब्दी की बताई जाती है, जिसे लगभग एक सदी पहले अंग्रेजों द्वारा चोरी कर ली गई थी।

मां अन्नूपूर्णा के बाद अब लगभग 1200 साल पुरानी भगवान बुद्ध की प्रतिमा इटली से भारत आ रही है। उम्मीद है कि मोदी सरकार के संस्कृति संरक्षण अभियान के तरह अन्य देशों से और भी बहुमूल्य प्रतिमाओं को देश में लाया जाएगा, जिससे हमारे देश की वैभवशाली परंपरा को और भी बल मिलेगा। 

टॅग्स :इटलीबिहारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो