लाइव न्यूज़ :

Train के नीचे आ जाता शख्स, अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर महिला अधिकारी ने बचाया, Maharashtra| Mumbai| Viral Video

By गुणातीत ओझा | Updated: December 27, 2020 23:48 IST

Open in App
महाराष्ट्र (Maharashtra) का एक रुह कंपा देने वाला वीडियो (Viral Video) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महाराष्ट्र सुरक्षा बल (Maharashtra Security Force) की महिला अफसर की बहादुरी की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स महिला अधिकारी को रियल लाइफ की हीरो बता रहे हैं। महिला अधिकारी ने काम ही कुछ ऐसा किया है। रेलवे प्लेटफॉर्म (Railway platform) पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेलवे ट्रैक (rail track) पर गिर जाता है। इसी बीच दूर खड़ी महिला अधिकारी (Female officer) दौड़कर उसकी जान बचाने आती है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेलवे प्लेटफॉर्म पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा है। अचानक वह अपने आप रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगता है। देखने से यही लग रहा है कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था वह बेहोशी की हालत में दिख रहा है। उसका बैलेंस बिगड़ता है और वह बेसुध होकर प्लेटफॉर्म से नीचे पटरियों पर जा गिरता है। उसके पास एक अन्य शख्स भी खड़ा दिखाई दे रहा है लेकिन किसी और तरफ नजर होने के कारण वह गिरते हुए शख्स को नहीं देख पाता।तभी दूर से इस शख्स को गिरता देख महाराष्ट्र सुरक्षा बल की महिला अधिकारी तेजी से दौड़कर उसके पास आती है। महिला अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत ट्रैक पर कूदती है और शख्स को उठाने की कोशिश करने लगती है। इस बीच प्लेटफॉर्म पर ट्रेन भी आ जाती है लेकिन महिला सुरक्षा बल अधिकारी ने बिना डरे समय रहते ही शख्स को प्लेटफॉर्म पर ले आती है। इस बीच ट्रेन चालक भी समय पर ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लेता है।सोशल मीडिया पर महिला अधिकारी की बहादुरी देख हर कोई हैरान है और उनकी तारीफ कर रहा है। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि ट्रैक पर गिरा शख्स खुद चलकर महिला अधिकारी के साथ जाता है। बता दें कि इससे पहले भी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल द्वारा जाबांजी से लोगों की जान बचाने के वीडियो सामने आए हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें आरपीएफ कर्मचारी ट्रेन पकड़ने के दौरान एक यात्री को ट्रैक के बीच गिरने से बचाता है।
टॅग्स :वायरल वीडियोमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत