googleNewsNext

Chandra Grahan 2020 : 5 July को लग रहे चंद्रग्रहण का क्या होगा असर, जानें पंडित मनीष शर्मा से

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: July 4, 2020 07:56 PM2020-07-04T19:56:07+5:302020-07-04T19:56:07+5:30

इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) 5 जुलाई को लगेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) जनवरी में लगा था, फिर 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगा था। अब एक ही साल में यह तीसरा ग्रहण पांच जुलाई को लगने जा रहा है। 5 जूलाई को लगने वाला ग्रहण आषाढ़ पूर्णिमा को लग रहा है यानी यह ग्रहण गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2020) के दिन लग रहा है।5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र (Penumbra Lunar Eclipse) ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण 5 जुलाई 2020 को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा। इसके बाद यह 9 बजकर 59 मिनट पर अपने सबसे अधिक प्रभाव में होगा और सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह ग्रहण लगभग दो घंटे 43 मिनट और 24 सेकेंड तक रहेगा। 5 July को लग रहे चंद्रग्रहण का क्या है महत्व, आपकी राशियों पर क्या होगा सर जाने पंडित मनीष शर्मा ज्योतिषाचार्य

टॅग्स :चन्द्रग्रहणसूर्य ग्रहणLunar eclipseSolar Eclipse