Rohit Sharma MI IPL 2024: टी20 विश्व कप से पहले फॉर्म में लौटे रोहित, गावस्कर ने कहा- चलो देर से ही सही, 7 में से 4 मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंचे थे

Rohit Sharma MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस तो अब क्वालीफाई नहीं कर सकती लेकिन 15 दिन बाद टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 18, 2024 02:32 PM2024-05-18T14:32:59+5:302024-05-18T14:34:46+5:30

Rohit Sharma MI IPL 2024 Sunil Gavaskar said Rohit Sharma return in form T20 World Cup even late not reach double digits in 4 out of 7 matches | Rohit Sharma MI IPL 2024: टी20 विश्व कप से पहले फॉर्म में लौटे रोहित, गावस्कर ने कहा- चलो देर से ही सही, 7 में से 4 मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंचे थे

file photo

googleNewsNext
HighlightsRohit Sharma MI IPL 2024: रोहित शर्मा से अच्छी शुरुआत की दरकार होती है।Rohit Sharma MI IPL 2024: निचले दर्जे के बल्लेबाज आकर फिनिशर की भूमिका निभा सकें।Rohit Sharma MI IPL 2024: भारतीय टीम के लिये अच्छा संकेत है।

Rohit Sharma MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिये रोहित शर्मा देर से फॉर्म में लौटे लेकिन महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहला उनका फॉर्म में आना उनके और भारतीय टीम के लिये अच्छा संकेत है। आईपीएल के इस सत्र के पहले चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 105 रन बनाने वाले रोहित सात में से चार मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने हालांकि आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 38 गेंद में 68 रन बनाये। गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स क्रिकेट लाइव पर कहा,‘यह देखकर अच्छा लगा।

मुंबई इंडियंस तो अब क्वालीफाई नहीं कर सकती लेकिन 15 दिन बाद टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा।’ उन्होंने कहा ,‘आप यही चाहते हैं। रोहित शर्मा से अच्छी शुरुआत की दरकार होती है ताकि निचले दर्जे के बल्लेबाज आकर फिनिशर की भूमिका निभा सकें।’

Open in app