googleNewsNext

Rajasthan सरकार को खतरा, Sachin Pilot दिल्ली पहुंचे, कई विधायकों का हरियाणा में डेरा

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 12, 2020 11:53 AM2020-07-12T11:53:16+5:302020-07-12T11:53:16+5:30

राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर संकट गहराता जा है। शनिवार रात से ही कांग्रेस के 24 विधायकों के हरियाणा के एक होटल में जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं, कई विधायकों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। राजस्थान में तेजी से बदलते इस राजनीतिक घटनाक्रम ने मध्य प्रदेश की यादें ताजा कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि बीजेपी के लोग उनकी सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की जा रही है। हालांकि गहलोत ने यह भी कहा कि उनकी सरकार स्थिर है, स्थिर रहेगी और पांच साल चलेगी।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटRajasthanAshok GehlotSachin Pilot